यमुना में फैली जहरीली 'सफेद चादर' - सफेद चादर
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-11854251-thumbnail-3x2-yamuna.jpg)
राजधानी दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी एक बार फिर दूषित होने लगी है. कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग की मोटी परत तैरते देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है. यमुना की ऐसी स्थिति पहली बार देखने को नहीं मिली है, पहले भी कई बार यमुना को इसी तरह दूषित होते देखा गया है. यमुना के पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने को लेकर दिल्ली सरकार कई बार चिंता जता चुकी है, लेकिन अब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सका है.