ETV Bharat / sukhibhava

शाकाहारी से कैसे अलग है वीगन आहार शैली, जानें आज क्यों मनाया जाता है World Vegan Day

आम लोगों को वीगन आहार शैली के फायदे बताकर इस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 1 नवंबर को विश्व वीगन दिवस मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं को शोषण से बचाना और पशु उत्पादों के उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करना है. पढ़ें पूरी खबर...World Vegan Day In Hindi, World Vegan Day History, World Vegan Day 2023.

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 1, 2023, 12:03 AM IST

Updated : Nov 1, 2023, 9:33 AM IST

World Vegan Day
विश्व वीगन दिवस

हैदराबाद : आज के समय में दुनिया में मुख्य रूप से 3 प्रकार के आहारशैली वाले लोग हैं. एक मांसाहारी, दूसरा शाकाहारी और तीसरा वीगन हैं. मांसाहारी अपने आहार के साथ शाकाहारी भोजन भी करते हैं. शाकाहारी सिर्फ सादा भोजन करते हैं. वहीं वीगन शाकाहारी से भी अलग भोजन खाते हैं. वीगन आहार शैली को मानने वाले शहद, दूध, दुग्ध उत्पाद तक नहीं खाते हैं. वीगन आहार शैली मानने किसी भी रूप में पशु की क्रूरता के खिलाफ होते हैं. पशु के प्रेम दिखाने और उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 नवंबर को हर साल विश्व वीगन दिवस मनाया जाता है.

World Vegan Day
वीगन आहार शैली

वीगन शब्द कहां से आया
वीगन (Vegan) शब्द का उपयोग पहली बार डोनाल्ड वॉटसन (Donald Watson) ने किया था. यह अंग्रेजी के Vegetarian से लिया गया है. उन दिनों वीगन जीवन शैली जीने वाले डेयरी उत्पाद नहीं खाते थे. बाद में इन लोगों ने अंडे के सवन भी बंद कर दिया. 1951 के आसपास वीगन जीवन शैली (Veganism) ने आंदोलन का रूप ले लिया. भारत सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में इस जीवन शैली को जीने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वीगन लोग शहद, मांस, अंडे और दूध के अलाव इससे बने उत्पादों का उपयोग नहीं करते हैं. ये लोग जानवरों के शोषण को पसंद नहीं करते हैं. ये सभी जानवरों के प्रति अहिंसा और दया के पक्षधर होते हैं. वीगन जानवरों के श्रम से तैयार उत्पाद का भी उपयोग नहीं करते हैं.

क्या है वीगन जीवन शैली
मांसाहारी व शाकाहारी की तरह वीगन भी एक प्रकार की जीवन शैली है. इसमें व्यक्ति शाकाहारी होने के साथ-साथ पशु-पक्षी उत्पादों से उत्पादों के सेवन से दूर रहता है. वीगन जीवन शैली जीने वाले लोग अधिक से अधिक पशुओं के शोषण को सीमित करने के पक्षधर होते हैं.

विश्व वीगन दिवस का इतिहास
विश्व वीगन दिवस की शुरुआत 1994 में इंग्लैंड से माना जाता है. लुईस वालिस शाकाहारी पशु अधिकार कार्यकर्ता थीं. शाकाहारी समाज की अध्यक्ष के नाते उन्होंने शाकाहारी परिवार के विस्तार पर बल दिया. इसी आधार पर वीगन समाज की 50वीं वर्षगांठ के अवसर हर साल 1 नवंबर 1994 को विश्व वीगन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. आज के समय में पूरी दुनिया वीगन आहार शैली मानने वाले इस दिवस को मनाते हैं.

  • अंडों की असल कीमत नन्हें चूजों को चुकानी पड़ती है। 💔 pic.twitter.com/8FQuguR45F

    — PETA India (@PetaIndia) October 26, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

विश्व वीगन दिवस एक नजर

  • 500 ईसा पूर्व शाकाहार का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है
  • 1806 शाकाहार को जीवनशैली के रूप में पेश किया गया
  • 1847 प्रथम शाकाहारी समाज का गठन हुआ
  • 1850 अमेरिका में वेजीटेरियन सोसायटी की स्थापना
  • 1944 शाकाहारी समाज का गठन हुआ
  • 1988 शाकाहार की परिभाषा का विस्तार किया गया
  • 1994 पहला विश्व शाकाहारी दिवस मनाया गया
  • 2005 वीगनिज़्म के संस्थापक डेविड वॉटसन का निधन
  • 2018 वेगाइड ऐप लॉन्च किया गया है

वीगन जीवन शैली अपनाने के फायदे

  • वजन कम करमे में मददगार होता है
  • ब्लड सुगर का लेवल कंट्रोल रहता है
  • किडनी बेहतर तरीके से काम करता है
  • कॉलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है
  • हृदय रोग से संबंधित समस्या का खतरा कम होता है
  • शाकाहारी आहार से कैंसर का खतरा कम होता है
  • मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव
  • पुरानी बीमारियों का कम जोखिम
  • उन्नत प्रतिरक्षा कार्य
  • बेहतर त्वचा स्वास्थ्य

विश्व वीगन दिवस का मुख्य उद्देश्य

  1. पशु अधिकारों और क्रूरता के बारे में जागरूकता बढ़ाना.
  2. नैतिक और दयालु आहार विकल्पों को बढ़ावा देना.
  3. पशु कृषि के पर्यावरणीय प्रभाव पर प्रकाश डालें.
  4. पौधा आधारित आहार के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार की वकालत.
  5. टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के लिए वैश्विक परिवर्तन को प्रोत्साहित करना.

कई भारतीय फिल्म स्टार वीगन जीवन शैली जीते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये प्रमुख नाम हैं.

  1. आलिया भट्ट
  2. शाहिद कपूर
  3. अनुष्का शर्मा
  4. अमिर खान
  5. अमिताभ बच्चन
  6. सोनम कपूर
  7. कंगना रनौत
  8. विद्या बालन
  9. भूमि पेंडकर
  10. जोन इब्राहिम
  11. सोनाक्षी सिन्हा
  12. श्रद्धा कपूर
  13. आर माधवन
  14. ऋचा चड्डा

ये भी पढ़ें

Last Updated : Nov 1, 2023, 9:33 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.