ETV Bharat / state

यमुना की बेहतरी के लिए गंगा विचार मंच ने चलाया जन जागरण

राजधानी दिल्ली के यमुना की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है. वहीं इसकी बेहतरी और उत्थान को लेकर जहां सरकारी स्तर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं वहीं सामाजिक स्तर पर अलग-अलग समाजिक संगठनों द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में गंगा विचार मंच के तत्वाधान 75 दिन तक यमुना संकल्प आरती का आयोजन किया गया, जिसके जरिए यमुना को स्वस्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.

author img

By

Published : Mar 17, 2023, 10:37 PM IST

Breaking News

नई दिल्ली: गंगा विचार मंच की तरफ से दिल्ली में यमुना को साफ रखने को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए 75 दिन तक यमुना संकल्प आरती का आयोजन किया गया. जनजागरण 1 जनवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चला. यमुना संकल्प आरती का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को कालिंदी कुंज यमुना घाट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प लिया. इस दौरान कालिंदी कुंज यमुना घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया.

गंगा विचार मंच की दिल्ली प्रदेश संयोजिका पूजा आनंद ने बताया कि हमने यमुना संकल्प आरती का आयोजन किया था, जो 1 जनवरी से 16 मार्च तक चला. इस दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे और शाम 5 बजे यमुना संकल्प आरती की जाती थी. इस दौरान यमुना के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त करते हुए लोगों को यमुना की स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया.

यह भी पढ़ेंः मनीष सिसोदिया की ईडी कस्टडी बढ़ने पर BJP का हमला, कहा- केजरीवाल भी आएंगे जांच के दायरे में

समापन कार्यक्रम में इस आयोजन में अपना योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया. पूजा आनंद ने बताया कि यमुना और गंगा में हमारी आस्था है. हम लोग इनको पूजते हैं. गंगा काफी हद तक साफ हो गई हैं लेकिन यमुना को अभी स्वच्छ करने की जरूरत है. हमारी अपील है कि लोग इसके प्रति जागरूक हों और इसको स्वच्छ रखें. कहा कि नदियों का मौजूदा रूप देखकर काफी कष्ट होता है क्योंकि भारत आध्यात्मिक देश है. यहां पर नदियों को पूजा जाता है... नदियों को मां माना जाता है. और मां की ऐसी हालत देखकर काफी दुख होता है. हमारी सब से विनती है कि नदी को साफ रखें. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसटी मोर्चा बीजेपी समीर उरांव शामिल हुए.

ये भी पढ़ेंः Yes Bank Property Transfer Case: यस बैंक की संपत्तियों के हस्तांतरण की जांच के लिए सुब्रमण्यम स्वामी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.