ETV Bharat / state

भाजपा कार्यालय में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

author img

By

Published : Jan 14, 2021, 9:39 PM IST

मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चा ने मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान पारंपरिक रूप से दही-चूड़ा, तिल-खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता शामिल हुए.

Makar Sankranti festival celebrated in BJP office in delhi
भाजपा कार्यालय में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

नई दिल्ली: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चा के द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया और पारंपरिक रूप से दही-चूड़ा, तिल-खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया. इस महोत्सव में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी बैजयंत जय पांडा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता शामिल हुए.

भाई-चारे का त्यौहार है मकर संक्रांति

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मकर संक्रांति के पर्व पर समाज में भाईचारे की भावना को कायम रखते हुए जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कार्यकर्ता जरूर संकल्पित हों. त्योहार भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता है. मकर संक्रांति के त्यौहार को हर राज्य में पर्व की संस्कृति के अनुरूप में मनाया जाता है.

दिल्ली सरकार पर निशाना

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान दिल्ली के अंदर निगमों की खराब आर्थिक स्थिति के लिए सीधे तौर पर दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर 65000 करोड़ की दिल्ली सरकार है और अगर दिल्ली के अंदर सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा, तो यह दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.