ETV Bharat / state

Delhi Flood: दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर, घटने लगा है यमुना का जलस्तर; नहीं टला है खतरा

author img

By

Published : Jul 14, 2023, 8:12 AM IST

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर में लगातार कमी आ रही है. हालांकि इसके बावजूद खतरा अभी कम नहीं हुआ है. हथिनी बैराज से पानी कम छोड़ा गया है, जिसका असर दिल्ली में यमुना के स्तर पर पड़ता दिख रहा है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ता दिखेगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब घटने लगा है. हालांकि इसमें अभी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इस तरह अभी भी खतरा टला नहीं है. यमुना का जो चेतावनी स्तर है, वह 206.50 मीटर है. जबकि डेंजर लेवल 205.33 मीटर तक है. इसका जलस्तर अभी भी उच्चतम स्तर पर है और पानी लगातार रिहायशी इलाकों में घुस रहा है. सिविल लाइन इलाके के बाद अब आईटीओ इलाका भी जलमग्न हो रहा है.

जलस्तर की बात करें तो गुरुवार शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर दर्ज किया गया, जो अब तक के इतिहास का सबसे उच्चतम स्तर है. गुरुवार रात 8 बजे तक इसका जलस्तर 208.66 मीटर रहा, लेकिन इसके बाद यमुना के जलस्तर में गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार रात 9 बजे 208.65 मीटर दर्ज किया गया. इसके बाद रात 10 बजे 208.63 मीटर तक आ गया. शुक्रवार सुबह 6 बजे जलस्तर 208.46 तक आ गया. हालांकि अभी भी जलस्तर डेंजर लेवल से तकरीबन ढाई मीटर तक ऊपर है.

  • #WATCH | Latest visuals from Shanti Van area of Delhi; people face problems due to water-logging situation.

    Several areas of the city are reeling under flood and water-logging as the water level of river Yamuna continues to rise following heavy rainfall and the release of water… pic.twitter.com/5XmKxYSk7r

    — ANI (@ANI) July 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हथिनी बैराज से यमुना में छोड़ा गया पानीः

समयछोड़ा गया पानी (क्यूसेक में)
01:00. बजे.62219
02:00. बजे.61214
03:00. बजे.54425
04:00. बजे.50721
05:00. बजे.57948
06:00. बजे.57948
07:00. बजे.54673

यमुना का घटता जलस्तरः

समय जलस्तर (मीटर में)
01:00 बजे.208.57
02:00 बजे.208.54
03:00 बजे.208.52
04:00 बजे.208.50
05:00 बजे.208.48
06:00 बजे.208.46
07:00 बजे.208.44

ये भी पढे़ंः Delhi Flood: पीएम मोदी को फ्रांस में सता रही दिल्ली के बाढ़ की चिंता, LG वीके सक्सेना से फोन पर की चर्चा

विशेषज्ञ के मुताबिक जलस्तर फिलहाल जरूर घटने लगा है, लेकिन अगर पहाड़ों पर बारिश होती है तो एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है. वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में कम पानी छोड़ा जा रहा है. यही कारण है कि दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी आ रही है. हालांकि कई इलाकों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

  • #WATCH Flood situation in Delhi | Heavy rainfall & increase in Yamuna river's water level triggers waterlogging in parts of Delhi; visuals from near Supreme Court. pic.twitter.com/45SViam4lQ

बता दें कि राजधानी दिल्ली में बाढ़ से एक लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. यमुना खादर में 40 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. दिल्ली सरकार की तरफ से जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं, जिसमें रहने खाने-पीने की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा कई सामाजिक संस्था भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः पूरे भारत में जारी रहेगी मानसून की झमाझम, उत्तराखंड में 'भारी बारिश' की संभावना

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.