नई दिल्ली: बीते हफ्ते दो बार बढ़ोतरी और कमी के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 93.50 और डीजल 84.13 रुपये है. वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 99.54 रुपये और डीजल 91.36 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 93.33 रुपये और डीजल 86.97 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 94.91 रुपये और डीजल 88.92 रुपये है, जबकि राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 43.40 रुपये हैं.
4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 93.50 | 93.50 |
मुंबई | 99.77 | 99.77 |
कोलकाता | 93.55 | 93.55 |
चेन्नई | 95.12 | 95.12 |
4 मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 84.38 | 84.38 |
मुंबई | 91.62 | 91.62 |
कोलकाता | 87.22 | 87.22 |
चेन्नई | 89.16 | 89.16 |
दिल्ली और मुंबई में CNG की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 43.40 | 43.40 |
मुंबई | 47.90 | 47.90 |
ये भी पढ़ें:-यास तूफान का दिल्ली में क्या होगा असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम
कैसे होता है दाम तय?
पेट्रोल की कीमतों में 60 परसेंट हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 परसेंट होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होते हैं. ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.