नई दिल्ली: पहले लॉकडाउन और अब अनलॉक-4 में दिल्ली का प्रदूषण संतोषजनक स्थिति में पहुंच गया है. मंगलवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 72 दर्ज किया गया, जिसे संतोषजनक माना जाता है. इसके साथ ही दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में से एक आनंद विहार और अलीपुर का भी एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः 84 और 74 दर्ज किया गया है.
संतोषजनक रहेगा प्रदूषण का स्तर
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के घटते स्तर के संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि आने वाले कुछ समय तक दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर संतोषजनक बना रहेगा. अधिकारियों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में इन दिनों मानसून पूरी तरह सक्रिय है. जिस कारण लगातार बारिश हो रही है. बारिश होने के कारण प्रदूषण के कण हवा में ठहर नहीं पा रहे हैं. जिस कारण प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
क्षेत्रवार प्रदूषण की स्थिति (PM2.5)
क्षेत्र | एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) | |
1. | अलीपुर | 74 |
2. | आनंद विहार | 84 |
3. | अशोक विहार | 72 |
4. | आया नगर | 52 |
5. | बवाना | 73 |
6. | मथुरा रोड | 86 |
7. | डीटीयू | 92 |
8. | एयरपोर्ट | 59 |
9. | दिलशाद गार्डन | 92 |
10. | आईटीओ | 40 |
11. | जहांगीरपुरी | 86 |
12. | लोधी रोड | 54 |
13. | मंदिर मार्ग | 67 |
14. | नरेला | 71 |
15. | नेहरू नगर | 57 |
16. | नॉर्थ कैंपस | 54 |
17. | पंजाबी बाग | 76 |