ETV Bharat / state

Delhi Flood: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- पीड़ितों को मुआवजा दिलाएगी कांग्रेस

author img

By

Published : Jul 27, 2023, 9:03 PM IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया.

Etv Bharat
Etv Bharat
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने गुरुवार को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया भी रहे. अनिल कुमार ने पूर्वी दिल्ली में यमुना समीप मयूर विहार फेस वन, मेट्रो स्टेशन और दक्षिण दिल्ली के जैतपुर गांव विश्वकर्मा कॉलोनी, बदरपुर बार्डर का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत की और वहां का जायजा लिया.

प्रभावित क्षेत्रों के दौरे करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में जरुरतमंद लोगों को खाना वितरित किया. चौ. अनिल कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार से मुआवजा दिलवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सर्वे करके प्रभावित लोगों से एक फार्म भरवा रहे हैं, जिसमें उनकी पूरी जानकारी, परिवार में सदस्यों की संख्या व उनके हुए नुकसान का ब्यौरा लिखा जायेगा.

उन्होंने बताया कि अधिकतर बाढ़ पीड़ितों का ब्यौरा एकत्रित करके उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा तय उपयुक्त मुआवजा दिलाने के लिए दिल्ली कांग्रेस, दिल्ली के मुख्यमंत्री व संबधित विभाग को भेजेगी, ताकि यह गरीब लोग अपनी जीवन चर्या की पुनः शुरुआत कर सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ समीप क्षेत्रों में दुकानदारों, गोदाम, फेक्ट्री और वर्कशॉप मालिकों से भी उनके हुए नुकसान की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े: Delhi Flood: मंत्री गोपाल राय ने शाहदरा में बाढ़ राहत शिविरों का किया दौरा

दीपक बाबारिया ने कहा कि दिल्ली सरकार बिना स्थिति का निरीक्षण किए बयान जारी कर रही है कि सबकुछ नियंत्रण में है, जबकि वास्तविक स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार यमुना तटस्थ राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री खाना, पानी, दवाई व अन्य जरुरी वस्तुएं पहुंचाने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम शुरुआत से ही प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने में जुटी है. जब तक लोग अपने घरों में वापस नहीं पहुंच जाते हमारे कार्यकर्ता प्रभावितों की सहायता के लिए राहत कार्यों में जुटे रहेंगे.

इसे भी पढ़े: Delhi flood: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बरकरार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.