ETV Bharat / state

निगम मुख्यालय पर ही AAP ने लगा दिया 'BJP की नाकामी का होर्डिंग'

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में फिसड्डी रहने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा को निशाने पर ले रही है. इसी क्रम में आज पार्टी के निगम से जुड़े नेताओं ने ईडीएमसी मुख्यालय पर ही भाजपा के खिलाफ होर्डिंग लटका दिया. होर्डिंग में नीचे आम आदमी पार्टी ने 'शर्म करो एमसीडी' और 'शेम ऑन यू बीजेपी' लिखा है.

author img

By

Published : Aug 29, 2020, 2:06 PM IST

AAP put Hoarding of failures at EDMC office
ईडीएमसी ऑफिस में भाजपा के खिलाफ होर्डिंग

नई दिल्ली: राजधानी में साफ-सफाई की जिम्मेदारी निगम की है. पूर्वी दिल्ली में ये काम पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के हवाले है और इसे पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय से संचालित किया जाता है. इस मुख्यालय के सामने आए दिन पूर्वी दिल्ली नगर निगम की उपलब्धियों के पोस्टर नजर आते रहते हैं, लेकिन आज नजारा इसके विपरीत है.

'दिल्ली सबसे गन्दा शहर!'

निगम से जुड़े आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय पर निगम और भाजपा की नाकामियों का होर्डिंग टांग दिया है. स्वच्छता सर्वे में पिछड़ने को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने इस होर्डिंग के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है. इस होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा है, राष्ट्रीय सर्वे और फिर बड़े अक्षरों में लिखा गया है, दिल्ली सबसे गन्दा शहर.

नेता विपक्ष का निशाना

होर्डिंग में नीचे आम आदमी पार्टी ने 'शर्म करो एमसीडी' और 'शेम ऑन यू बीजेपी' लिखा है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में आज ये होर्डिंग लगाया गया. इस दौरान निगम में आम आदमी पार्टी के कई पार्षद भी मौजूद रहे. ईटीवी भारत से बातचीत में मनोज त्यागी ने कहा कि इस होर्डिंग के जरिए हम दिल्ली की जनता को निगम की सच्चाई से रूबरू कराना चाहते हैं.

पूरे दिल्ली में लगे होर्डिंग

उनका ये भी कहना था कि दिल्ली देश की राजधानी है और प्रधानमंत्री लगातार स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हैं, लेकिन निगम के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री की बात से भी सीख नहीं ली. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 47 शहरों में स्वच्छता के मामले में 46वें स्थान पर पहुंचा दिया. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से आज पूरी दिल्ली में जगह-जगह ऐसे होर्डिंग लगाए गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.