ETV Bharat / sports

सब जूनियर राष्ट्रीय खो खो : महाराष्ट्र और ओडिशा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

महाराष्ट्र और ओडिशा ने 30वीं खो खो सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया. वहीं, मेजबान झारखंड की लड़कियों की टीम चौथे स्थान पर रही.

author img

By

Published : Oct 7, 2019, 5:28 PM IST

Kho

रांची : महाराष्ट्र के लड़कों और ओडिशा की लड़कियों ने रविवार को 30वीं खो खो सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. मेजबान झारखंड की लड़कियों की टीम चौथे स्थान पर रही. होटवार के अल्बर्ट एक्का खो खो स्टेडियम में आयोजित इस चैम्पियनशिप में लड़कों और लड़कियों के वर्ग का फाइनल महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच खेला गया. लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र ने बाजी मारी जबकि लड़कियों के वर्ग में ओडिशा चैम्पियन रहा.

खो-खो
खो-खो खेलते बच्चे

महाराष्ट्र के लड़कों की टीम ने फाइनल मे ओडिशा को आठ अंक और एक पारी से हराया और अपना खिताब बचाया. ओडिशा की लड़कियों ने हालांकि जल्द ही हिसाब बराबर करते हुए मौजूदा चैम्पियन महाराष्ट्र की लड़कियों को सात अंक से हराते हुए चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.

उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने लड़कों के वर्ग में क्रमश: तीसार और चौथा स्थान हासिल किया जबकि लड़कियों के वर्ग में कर्नाटक ने तीसरा जबकि मेजबान झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही.

महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रवि वासावे को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और इसके लिए उन्हें भारत अवार्ड दिया गया. लड़कियों के वर्ग में ओडिशा की अनन्या प्रधान को यह पुरस्कार मिला और इसके लिए उन्हें एकलव्य अवार्ड दिया गया.

Intro:Body:

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.