नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA world cup 2022) का रोमांच चरम पर है. टूर्नामेंट का आगाज 20 नवंबर से कतर में हुआ, जबकि खिताबी मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा. कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 में ग्रुप-स्टेज के मुकाबलों का समापन हो चुका है. फीफा विश्व कप का नॉकआउट चरण आज से शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला ग्रुप ए की टीम नीदरलैंड का ग्रुप बी की टीम अमेरिका से रात 8 : 30 होगा.
फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम थी. फिर ब्राजील, पुर्तगाल और अर्जेंटीना जैसी टीमों ने भी फ्रांस के नक्शेकदम पर चलते हुए सुपर-16 राउंड में जगह बनाई. चार बार की चैम्पियन जर्मनी और वर्ल्ड नंबर-2 बेल्जियम जैसी टीमें सुपर-16 में जगह नहीं बना पाई.
इन 16 टीमों ने प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज में जगह बनाई है-
1. फ्रांस
2. ब्राजील
3. पुर्तगाल
4. नीदरलैंड
5. सेनेगल
6. यूएसए
7. इंग्लैंड
8. अर्जेंटीना
9. पोलैंड
10. स्विट्जरलैंड
11. क्रोएशिया
12. जापान
13. मोरक्को
14. स्पेन
15. साउथ कोरिया
16. ऑस्ट्रेलिया
-
Group stage complete ✅
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 2, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
It's a straight road to the #Qatar2022 Final for these 16 teams!#FIFAWorldCup
">Group stage complete ✅
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 2, 2022
It's a straight road to the #Qatar2022 Final for these 16 teams!#FIFAWorldCupGroup stage complete ✅
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 2, 2022
It's a straight road to the #Qatar2022 Final for these 16 teams!#FIFAWorldCup
प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
3 दिसंबर नीदरलैंड बनाम यूएसए (रात 8.30 बजे)
4 दिसंबर अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया, (रात 12.30 बजे)
4 दिसंबर फ्रांस बनाम पोलैंड, (रात 8.30 बजे)
5 दिसंबर इंग्लैंड बनाम सेनेगल, (रात 12.30 बजे)
5 दिसंबर जापान बनाम क्रोएशिया, (रात 8.30 बजे)
6 दिसंबर ब्राजील बनाम साउथ कोरिया, (रात 12.30 बजे)
6 दिसंबर मोरक्को बनाम स्पेन, (रात 8.30 बजे)
7 दिसंबर पुर्तगाल बनाम स्विट्जरलैंड, (रात 12.30 बजे)

यह भी पढ़ें : FIFA World Cup : आज से शुरू हो रहे नॉकआउट मुकाबले, अर्जेंटीना ऑस्ट्रेलिया से और नीदरलैंड्स यूएसए से भिड़ेगा