ETV Bharat / sports

CWG 2022: योगेश्वर सिंह जिमनास्टिक में ऑल-राउंड फाइनल में 15वें स्थान पर रहे

author img

By

Published : Jul 31, 2022, 8:47 PM IST

इस स्पर्धा के तीनों पदक इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीते. जैक जरमन ने 83.450 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता. वहीं भारत के योगेश्वर सिंह को 15वें स्थान पर संतोष करना पड़ा.

commonwealth games 2022  cwg 2022  yogeshwar singh  gymnastics all round final  योगेश्वर सिंह  भारतीय जिम्नास्ट  राष्ट्रमंडल खेल 2022
commonwealth games 2022

बर्मिंघम: भारतीय जिम्नास्ट योगेश्वर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में कलात्मक जिम्नास्टिक स्पर्धा के पुरुष ऑल-राउंड फाइनल में रविवार को 15वें स्थान पर रहे. तीन बार विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हरियाणा के जिम्नास्ट ने इस स्पर्धा में 74.700 का समग्र स्कोर बनाया.

इस स्पर्धा के तीनों पदक इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीते. जैक जरमन ने 83.450 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जेम्स हॉल (82.900) और मारिओस जॉर्जियो (81.751) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: CWG 2022: श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

योगेश्वर ऑल-राउंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले इकलौते भारतीय पुरुष जिमनास्ट थे. टीम के उनके साथी सैफ तंबोली और सत्यजीत मंडल मामूली अंतर से फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गए थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.