ETV Bharat / sports

ओडिशा के राउरकेला में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

author img

By

Published : Dec 24, 2020, 4:11 PM IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये एलान किया है कि पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे. भारत ने 2018 के हॉकी विश्व कप की मेजबानी भी की थी.

ओडिशा
ओडिशा

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राउरकेला में देश का सबसे बड़ा और विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाए जाने की गुरुवार को घोषणा की. करीब 20,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस हॉकी स्टेडियम में 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के मैचों का आयोजन होगा.

इस स्टेडियम का निर्माण राउरकेला के बिजू पटनायक तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में 15 एकड़ भूमि में किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पटनायक ने एक वीडियो संदेश में कहा, "जैसा कि हम पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि ओडिशा एक बार फिर से 2023 हॉकी विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगी. टूर्नामेंट के मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे."

एक्का और गुरजीत जैसे रोल-मॉडल का होना किस्मत की बात : सिमरन सिंह

उन्होंने कहा, "भारतीय हॉकी को सुंदरगढ़ के योगदान के सम्मान के रूप में मैं घोषणा करता हूं कि हम राउरकेला में 20,000 दर्शकों की क्षमता वाले नया हॉकी स्टेडियम बनाएंगे."

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

इस स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. पटनायक ने कहा, " मुझे उम्मीद है कि यह हॉकी स्टेडियम विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक होगा."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.