ETV Bharat / sports

हॉकी इंडिया 13 मई को ओलंपिक की तैयारियों पर करेगा चर्चा -  Hockey India

बुधवार को होने वाले हॉकी इंडिया कांग्रेस सत्र में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर चर्चा होगी. इसके अलावा हॉकी टीमों की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी.

Hockey India
Hockey India
author img

By

Published : May 7, 2020, 6:22 PM IST

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया आगामी बुधवार को ऑनलाइन विशेष कांग्रेस का आयोजन करेगा जिसमें राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस समय बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में सुविधाओं का लाभ उठा रही है और अपनी फिटनेस हासिल कर रही है.

टोक्यो ओलंपिक, Hockey India
टोक्यो ओलंपिक
बुधवार को होने वाले हॉकी इंडिया कांग्रेस सत्र में हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्थिति पर भी चर्चा होगी. कोविड-19 महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
हॉकी इंडिया के सर्कुलर के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख नरिंदर बत्रा कांग्रेस में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे और कांग्रेस को संबोधित करेंगे. बैठक में राज्य चैंपियनशिपों का आयोजन और अगले साल से नए घरेलू ढांचा भी चर्चा के विषयों में शामिल हैं.

महामारी के कारण कांग्रेस का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. बैठक में देश में कोविड-19 से बनी स्थिति के बावजूद खेलों की बहाली को लेकर आईओए सर्वे के फीडबैक पर भी विचार विमर्श किया जाएगा.

कांग्रेस हॉकी इंडिया के सीईओ की वार्षिंक रिपोर्ट पर विचार विमर्श करेगी तथा हॉकी इंडिया के संविधान में प्रस्तावित संशोधनों को भी मंजूरी देगी.

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

अगले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.