ETV Bharat / sports

Mumbai Indians Launch Jersey: मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की जर्सी, ब्लू और ऑरेंज कलर का दिखा कॉम्बिनेशन, देखें

author img

By

Published : Feb 25, 2023, 6:18 PM IST

Updated : Feb 25, 2023, 6:27 PM IST

महिला प्रीमियर लीग का आगाज 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है. महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्ज और मुंबई इंडियंस टीम है. आगाज से पहले अब मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है.

mumbai indians jersey
मुंबई इंडियंस जर्सी

मुंबईः मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र से पूर्व अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी शनिवार को यहां लांच की. मुंबई इंडियंस ने जर्सी का अनावरण करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में मुंबई इंडियंस की महिला प्लेयर नई जर्सी के साथ प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. इस जर्सी को प्रख्यात फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया है. यह जर्सी मुंबई इंडियंस के नीले और सुनहरे रंग में है. जर्सी को पहले सत्र से पहले शनिवार को लांच किया गया. महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम में चार्लोट एडवर्डस (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और गेंदबाजी कोच), देविका पल्शिकर (बल्लेबाजी कोच) और लीडिया ग्रीनवे (फील्डिंग कोच), शामिल हैं जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर हैं.

मुंबई इंडियंस टीम के बड़े नामों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, इंग्लैंड की उपकप्तान नट शिवर-ब्रंट, भारत की तेज गेंदबाजी आलराउंडर पूजा वस्त्राकर, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन आलराउंडर एमेलिया केर और वेस्ट इंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज शामिल हैं. महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण चार से 26 मार्च तक मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम और डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले संस्करण में 22 मैच होंगे. मुम्बई का पहला मुकाबला चार मार्च को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स से होगा. मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की बल्लेबाज नट साइवर-ब्रंट को टीम में सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में 3.20 करोड़ में खरीदा है. जबकि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर 1.80 करोड़ की बोली के साथ टीम से जोड़ा है.

Ready, set, go!
Catch a glimpse of the opening day’s practice flow! 🏏💙#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL pic.twitter.com/JwzedzCMLn

— Mumbai Indians (@mipaltan) February 25, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, शाइका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट.
(इनपुटः आईएएनएस)

ये भी पढ़ें: WPL 2023 : खिलाड़ियों की नीलामी के बाद कौन सी टीम सबसे मजबूत, जानिए सभी 5 टीमों की स्थिति

मुंबईः मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र से पूर्व अपनी टीम की आधिकारिक जर्सी शनिवार को यहां लांच की. मुंबई इंडियंस ने जर्सी का अनावरण करते हुए अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में मुंबई इंडियंस की महिला प्लेयर नई जर्सी के साथ प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. इस जर्सी को प्रख्यात फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया है. यह जर्सी मुंबई इंडियंस के नीले और सुनहरे रंग में है. जर्सी को पहले सत्र से पहले शनिवार को लांच किया गया. महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम में चार्लोट एडवर्डस (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और गेंदबाजी कोच), देविका पल्शिकर (बल्लेबाजी कोच) और लीडिया ग्रीनवे (फील्डिंग कोच), शामिल हैं जबकि तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर हैं.

मुंबई इंडियंस टीम के बड़े नामों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, इंग्लैंड की उपकप्तान नट शिवर-ब्रंट, भारत की तेज गेंदबाजी आलराउंडर पूजा वस्त्राकर, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन आलराउंडर एमेलिया केर और वेस्ट इंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज शामिल हैं. महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण चार से 26 मार्च तक मुंबई में ब्रेबोर्न स्टेडियम और डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले संस्करण में 22 मैच होंगे. मुम्बई का पहला मुकाबला चार मार्च को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स से होगा. मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की बल्लेबाज नट साइवर-ब्रंट को टीम में सबसे महंगी खिलाड़ी के रूप में 3.20 करोड़ में खरीदा है. जबकि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर 1.80 करोड़ की बोली के साथ टीम से जोड़ा है.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, शाइका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट.
(इनपुटः आईएएनएस)

ये भी पढ़ें: WPL 2023 : खिलाड़ियों की नीलामी के बाद कौन सी टीम सबसे मजबूत, जानिए सभी 5 टीमों की स्थिति

Last Updated : Feb 25, 2023, 6:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.