नई दिल्ली : इंडियन क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलर कुलदीप यादव गुरुवार 22 जून को भगवान की शरण में वृंदावन पहुंचे हैं. यहां उन्होंने वृंदावन के फेमस प्रेम मंदिर में माथा टेक कर राधे-कृष्ण का आशीर्वाद लिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने मंगल भविष्य की कामना की है. कुलदीप यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. आखिरी बार फैंस ने कुलदीप यादव को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें सीजन में खेलते हुए देखा था.
-
Kuldeep Yadav at Prem Mandir, Vrindavan. pic.twitter.com/iwiqSXXwmM
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
">Kuldeep Yadav at Prem Mandir, Vrindavan. pic.twitter.com/iwiqSXXwmM
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2023Kuldeep Yadav at Prem Mandir, Vrindavan. pic.twitter.com/iwiqSXXwmM
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2023
IPL 2023 के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद कुलदीप यादव को WTC चैंपियनशिप 2023 फाइनल के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था. लेकिन अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. इसके साथ ही कुलदीप को इस साल होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में खेलने का चांस मिल सकता है. अभी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.
प्रेम मंदिर में कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर का है. इसमें कुलदीप यादव गुलाबी शर्ट और गले में हरे रंग का साफा डाले हुए मंदिर पहुंचे. प्रेम मंदिर में उन्होंने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना की. इसके बाद कुलदीप ने भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर मंदिर के पुजारी ने उन्हें गले में माला पहनाई. इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही वीडियो पर लगातार कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
खेल की खबरें पढ़ें : |