ETV Bharat / sitara

वरुण धवन ने बर्थडे पर की इंडस्ट्री के दैनिक मजदूरों की मदद, FWICE में दिया योगदान - वरुण धवन का बर्थडे पर डोनेशन

वरुण धवन ने अपने जन्मदिन पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सभी दैनिक मजदूरों की कोरोना वायरस से बचाव में मदद करने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्प्लॉइज (FWICE) में डोनेशन दिया. फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इसके लिए अभिनेता का शुक्रिया भी अदा किया.

ETVbharat
वरुण धवन ने बर्थडे पर की इंडस्ट्री के दैनिक मजदूरों की मदद, FWICE में दिया योगदान
author img

By

Published : Apr 25, 2020, 2:01 PM IST

मुंबईः वरुण धवन जिनका बीते दिन जन्मदिन भी था, उन्होंने एंटरटेनमेंट जगत के दैनिक वेतन पाने वाले मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया.

लॉकडाउन के दौरान परेशान इंडस्ट्री के दैनिक मजदूरों के लिए अभिनेता ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इम्प्लॉइज (FWICE) के रिलीफ फंड में अपना योगदान दिया.

वरुण ने यह मदद अपने जन्मदिन के खास मौके पर की. अभिनेता की दरियादिली का शुक्रिया अदा करते हुए फेडरेशन के चीफ एडवाइजर और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने वीडियो पोस्ट किया.

यह जानकारी मुख्य रूप से फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी. क्रिटिक ने लिखा, '#अपडेटः #वरुणधवन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दैनिक मजदूरों के लिए योगदान दिया (#FWICE).. #अशोकपंडित ने #ट्विटर पर #वरुण को बीते दिन, अपने बर्थडे पर किए गए योगदान के लिए शुक्रिया कहा.'

अशोक ने वीडियो में कहा, 'फेडरेशन वरुण को फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दैनिक मजदूरों के लिए योगदान देने के लिए शुक्रिया करता है. आज उनका जन्मदिन है, तो इंडस्ट्री के 5 लाख दैनिक मजदूरों की तरफ से मैं उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं.'

पढ़ें- वरुण धवन बर्थडे : फिल्मी सितारों ने खास अंदाज में दी 'मौजी भईया' को जन्मदिन की बधाई

वरुण पहले भी कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में मदद कर चुके हैं, उन्होंने पीएम-केयर्स फंड में 30 लाख डोनेट किए थे, उसके अलावा उन्होंने हाल ही में गरीबों को खाना खिलाने का संकल्प भी लिया था.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.