ETV Bharat / international

बुर्ज खलीफा पर न्यूजीलैंड PM की तस्वीर, दिया सम्मान

क्राइस्टचर्च में हुए हमले को लेकर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की प्रतिक्रिया पर उनका शुक्रिया अदा किया गया. दुनिया की सबसे ऊंची और गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर दिखाई गई.

author img

By

Published : Mar 24, 2019, 3:22 PM IST

बुर्ज खलीफा पर न्यूजीलैंड PM की तस्वीर.

दुबई: दुबई ने क्राइस्टचर्च हमले पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की प्रतिक्रिया पर शुक्रिया अदा किया. इसके लिए उन्होंनेएक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची और गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा से जैसिंडा अर्डर्न की तस्वीर दिखाई.

वहीं दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने हमले के बाद मुस्लिम समुदाय के लिए अर्डर्न के समर्थनकी प्रशंसा की.

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में 15 मार्च को एक बंदूकधारीने हमला कर 50 लोगों की जान ले ली थी.

पढ़ें:मोजाम्बिक चक्रवात: भारतीय नौसेना ने बचाई 192 लोगों की जान

इस पर अल मकतूम ने ट्वीट किया, ‘विश्वभर में मुस्लिम समुदाय को हिला देने वाले आतंकवादी हमले के बाद सहानुभूति एवं सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और न्यूजीलैंड का धन्यवाद. डेढ़ अरब मुसलमान इसके लिए उनका सम्मान करते हैं.’

बता दें, दुबई के सार्वजनिक कूटनीति कार्यालय की एक फोटो में बुर्ज खलीफा को हिजाब में अर्डर्न की तस्वीर से जगमगाता दिखाया गया है.

Intro:Body:

new-zealand-pm-image-on-burj-khalifa

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.