ETV Bharat / international

ताइवान की राष्ट्रपति ने चीन को चेताया, कहा- हांगकांग के समर्थन में नहीं बदलेगी देश की स्थिति

author img

By

Published : Jan 2, 2022, 8:07 AM IST

ताइवान फोकस ने साई के हवाले से कहा कि साल 2022 में हमारे शासन के चार स्तंभ हैं- दुनिया के साथ जुड़ाव जारी रखना, आर्थिक रफ्तार को बरकरार रखना, सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत बनाना और राष्ट्र की संप्रभुता की सुरक्षा.

ताइवान
ताइवान

ताइपे : चीन ने ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की बीजिंग को सैन्य दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी दी ( China warned Taipei) है. ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन (Taiwanese President Tsai Ing-wen) ने देश की आजादी व लोकतंत्र की सुरक्षा को मिलने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए चेताया कि लोकतंत्र व आजादी कोई अपराध नहीं है और हांगकांग के समर्थन में ताइवान की स्थिति नहीं बदलेगी.

साई यहां नए साल पर संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि अपनी अन्य चिंताओं से इतर हम अत्यंत परिश्रम से अर्जित आजादी व लोकतंत्र को और मजबूत करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि हम ताइवान को बेहतर बनाएंगे. साथ ही दुनिया को दिखा देंगे कि देशवासियों में सत्तावादी चीन की परछाई से बाहर निकलने की ताकत है. ताइवान दबाव के आगे नहीं झुकेगा.

(एएनआई)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.