ETV Bharat / international

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे - भारतीय मछुआरे

पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को पाकिस्तान के लांधी जिला जेल से रिहा कर दिया गया.

पाकिस्तान
पाकिस्तान
author img

By

Published : Nov 14, 2021, 4:23 PM IST

Updated : Nov 14, 2021, 4:42 PM IST

कराची : पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में चार साल की सजा पूरी करने के बाद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को पाकिस्तान के लांधी जिला जेल से रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंपने के लिए सोमवार को उन्हें वाघा सीमा पर लाया जाएगा. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

लांधी जेल के अधीक्षक इरशाद शाह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा मछुआरों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करने के बाद सद्भावना के तौर पर उन्हें रिहा कर दिया गया. रिहा किए गए अधिकतर मछुआरे गुजरात के हैं. इरशाद शाह ने कहा, 'इन मछुआरों ने चार साल जेल में गुजारे थे और हमारी सरकार द्वारा सद्भावना के तौर पर आज उन्हें रिहा कर दिया गया है.'

ये भी पढ़ें - एलओसी पहुंचा OIC प्रतिनिधिमंडल, पाक सेना ने दी हालात की जानकारी

गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन एधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में वाघा सीमा तक ले जाने की व्यवस्था की, जहां से उन्हें सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.

इरशाद शाह ने कहा, 'हमने रिहा किए गए मछुआरों को एधी फाउंडेशन को सौंप दिया है जोकि उनकी सभी यात्रा और अन्य खर्चों का ख्याल रख रहा है. वे अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर जाएंगे.' अधिकारी ने कहा कि अब भी 588 भारतीय नागरिक लांधी जेल में बंद हैं, जिनमें से अधिकांश मछुआरे हैं.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Nov 14, 2021, 4:42 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.