ETV Bharat / international

अमेरिका : अधिकारी के हमलावर अश्वेत किशोर को फ्लोरिडा पुलिस ने मारी गोली

अमेरिका में फ्लोरिडा पुलिस ने एक अश्वेत किशोर पर गोली चला दी. पुलिस ने बताया कि जाडेन डोमानी पर्किन्स नाम के शख्स ने पहले पुलिसकर्मी पर हमला किया, जिसके बाद उस पर गोली चलानी पड़ी.

author img

By

Published : Jul 18, 2020, 9:30 AM IST

Updated : Jul 18, 2020, 3:30 PM IST

police shot man
अश्वेत व्यक्ति पर गोली

अटलांटिक बीच (अमेरिका) : फ्लोरिडा पुलिस ने एक अधिकारी पर हमला करने वाले 19 वर्षीय अश्वेत किशोर को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. ‘फ्लोरिडा टाइम्स-यूनियन’ की खबर के मुताबिक जाडेन डोमानी पर्किन्स को अटलांटिक बीच पर पनेरा ब्रेड रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई.

अटलांटिक बीच फ्लोरिडा के जैक्सनविले शहर के पूर्व में स्थित है. अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के परेशानी पैदा करने की पुलिस से शिकायत की थी. अंतरिम प्रमुख विक्टर गुआलिलो ने बताया कि पर्किन्स ने सबसे पहले वहां पहुंचे अधिकारी पर हमला कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि जब दूसरा अधिकारी वहां पहुंचा, पर्किन्स उस समय भी पहले अधिकारी के सिर पर वार कर रहा था. उन्होंने बताया कि इसके बाद पर्किन्स दूसरे अधिकारी के पास पहुंचा और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की, जिसके चलते अधिकारी को एक गोली चलानी पड़ी.

पढ़ें :- अमेरिका : सायराक्यूज में जश्न के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल

पर्किन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि पर्किन्स पर हत्या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं.

Last Updated : Jul 18, 2020, 3:30 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.