ETV Bharat / entertainment

3 साल बाद भारत आईं प्रियंका चोपड़ा वापस जाते-जाते एक्टर राजकुमार राव को दे गईं ये तोहफा

author img

By

Published : Nov 5, 2022, 5:24 PM IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा तीन साल बाद सिर्फ चार दिनों के लिए अपने वतन भारत आईं. यहां वह एक्टर राजकुमार से भी मिली और उन्हें एक खूबसूरत तोहफा देकर गई हैं.

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

हैदराबाद : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों तीन साल बाद भारत आई थीं और बीती रात एक्ट्रेस वापस अपने ससुराल अमेरिका लौट चुकी हैं. प्रियंका ने तीन साल बाद अपने वतन भारत आकर यहां का देसी खाना खाया और अपने प्रोजेक्ट्स भी निपटाए. इसी के साथ एक इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस से भी मिली. इधर, प्रियंका चोपड़ा इन चार दिनों के अंदर एक्टर राजकुमार राव से भी मिली और उन्हें एक खूबसूरत तोहफा भी दिया.

राजकुमार को प्रियंका चोपड़ा से मिला ये तोहफा

एक्टर राजकुमार राव ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक शानदार तोहफा दिया है. इसी के साथ राजकुमार ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा संग वो तोहफा लेते हुए एक तस्वीर भी साझा की है. इस तस्वीर में प्रियंका और राजकुमार बेहद खुश लग रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव

राजुकमार ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा आपके साथ यह मुलाकात काफी शानदार रही और इस बेहतरीन तोहफे के लिए शुक्रिया, इसे इस्तेमाल करने तक का इंतजार नहीं कर सकता', वहीं, इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, 'तुमसे मिलकर बहुत खुशी हुईं, मेरा प्यार अपनी पत्नी पात्रा को भी देना'.

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव
प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव

प्रियंका के साथ राजकुमार राव की फिल्म

बता दें, साल 2021 में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई थी, जिसमें राजकुमार राव एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग नजर आए थे.

देसी खाने के चखा स्वाद

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपनी इंस्टा स्टोरी पर देसी खाने के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हर दिन..हर खाना...दोस्त और परिवार ने मुझे खूब खिलाया, घर का खाना सबसे बेस्ट'. बता दें, तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने देसी खाने का स्वाद चखा था.

ये भी पढ़ें : 3 साल बाद 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने चखा देसी खाने का स्वाद, बोलीं- घर का खाना सबसे बेस्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.