ETV Bharat / entertainment

Chandrayaan 3: सलमान खान ने ISRO वैज्ञानिकों को दी बधाई, लगाए 'भारत माता की जय' के  नारे

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Aug 24, 2023, 6:53 AM IST

Updated : Aug 24, 2023, 7:10 AM IST

चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्या प्रतिक्रिया दी.

Etv Bharat
Etv Bharat

मुंबई: इसरो के चंद्रयान 3 ने प्रार्थना और शुभकामनाओं के साथ 14 जुलाई 2023 को अपना मिशन शुरू किया. 23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए 1.4 अरब दिलों की छाप छोड़ी. मिशन की सफलता के बाद, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गर्व के क्षण साझा किए. अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी शामिल हो गए हैं, उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल यात्रा पर इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर चंद्रयान-3 की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई. चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. पूरे देश को गर्व है. भारत माता की जय.' भाईजान के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने 'भारत माता की जय' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए हैं.

चंद्रयान 3 का लागत
चंद्रयान 3 के मिशन की लागत की बात करें तो इस मिशन की लागत बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर बार्बी और ओपेनहाइमर जैसी फिल्मों से भी कम है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिशन के लिए कुल 615 करोड़ रुपये का लागत लगा है.

चंद्रयान 3 के इस सफलता का गवाह बनने के लिए करोड़ों-अरबों लोग अपनी निगाहें इसरो के वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल और न्यूज चैनलों पर टिकाए हुए थे. इस मिशन के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा है. हर जगह 'भारत माता की जय' के नारे लगने लगे. वहीं, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग का बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक जश्न, ISRO को दिल से बधाई दे रहे सेलेब्स

Last Updated : Aug 24, 2023, 7:10 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.