ETV Bharat / city

नोएडा पुलिस ने लगाया महिला चौपाल जागरूकता अभियान

महिलाओं को उनके हक और उनके साथ हो रहे अपराध को ध्यान में रखते हुए महिला अपराध शाखा द्वारा महिला चौपाल का आयोजन किया गया.

author img

By

Published : Feb 22, 2020, 10:24 PM IST

Police set up female chaupal awareness campaign
महिला चौपाल जागरूकता अभियान

नई दिल्ली/नोएडा: आए दिन हो रहे महिलाओं के साथ अपराध को देखते हुए जिले की महिला अपराध शाखा द्वारा महिला चौपाल जागरूकता अभियान का आयोजन नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में किया गया. जिसमें शहर की काफी संख्या में महिलाएं आई.

महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी अपनी समस्याएं

अधिकारियों के सामने रखी अपनी समस्याएं

महिलाओं को उनके हक और उनके साथ हो रहे अपराध को ध्यान में रखते हुए महिला अपराध शाखा द्वारा महिला चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं को अपराध को सहने की जगह उसका विरोध करने और समाज में हो रहे महिलाओं के साथ अपराध के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया. महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा और घर में विवाद से लेकर समाज में उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार की बातें महिलाओं ने अधिकारियों के सामने रखी और उसे दूर करने के लिए उन से निवेदन भी किया. अधिकारियों ने उन्हें उनका निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया.

अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की दी जानकारी

महिला सुरक्षा की डीसीपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को दृष्टिगत रखते हुए महिला संबंधित कानूनों की जानकारी देने के लिए यह चौपाल का आयोजन किया गया है. महिलाएं अपने हक के लिए कैसे सामने आएं और अपनी सुरक्षा कैसे करें , इन तमाम चीजों की जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा जो समस्याएं सामने रखी गई, उन्हें दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस तरह के चौपाल जो महिलाओं से संबंधित हैं यह आगे भी जारी रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.