ETV Bharat / city

नोएडा: 43 प्रजातियों के पक्षी पहुंचेंगे ओखला पक्षी विहार, ये है तैयारियां

ओखला पक्षी विहार 15 सितंबर से खुल जाएगा. थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश मिल सकेगा. वन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि 43 प्रजातियों के पक्षी ओखला पक्षी विहार पहुंचेंगे.

author img

By

Published : Aug 31, 2020, 3:44 PM IST

43 Birds species will reach Okhla bird sanctuary in  Noida
43 प्रजातियों के पक्षी पहुंचेंगे ओखला पक्षी विहार

नई दिल्ली/नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 94 यमुना किनारे ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों के ठहरने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मौसम में ठंडक होने लगी है. ऐसे में प्रवासी पक्षी का पलायन शुरू हो गया हैं. यूरोप, अफ्रीकी, अमेरिकन देशों से तकरीबन 43 प्रजातियों के पक्षी हर साल ओखला पक्षी विहार पहुंचते हैं. ओखला पक्षी विहार में पर्यटकों के लिए इस बार खास व्यवस्था की गई है. पक्षी विहार के अंदर प्रवासी पक्षियों के बारे में बोर्ड लगाकर विस्तृत जानकारी भी दी गई है.

'43 प्रजातियों के पक्षी पहुंचेंगे'

ओखला पक्षी विहार के रेंज ऑफिसर अरविंद कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबेरियन पक्षी बरमा, भूटान, नेपाल और भारत के हिस्से गुजरात सहित कई देशों पक्षी ओखली विहार आते हैं. उनके हैबिटैट की व्यवस्था कर ली गई है. नवंबर में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो जाता हैं, अप्रैल तक पक्षी रुकते हैं और मार्च महीने में प्रवासी पक्षी लौट जाते हैं. ठंडी के मौसम में तकरीबन 43 प्रजातियों के पक्षी पक्षी विहार पहुंचते हैं उनके रुकने की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की जा रही है.

'सीज़न में देखें विदेशी पक्षी'

साइबेरियन पक्षी
नॉर्दन शॉवलर
यूरेशियन कूट
गडवाल
नॉर्दन पिंटल
ग्रेलैग गूज
यूरोएशियन स्पूनबिल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.