ETV Bharat / city

गाजियाबाद में बनेंगी 'प्लास्टिक की सड़कें', 7.5 टन वेस्ट प्लास्टिक का होगा इस्तेमाल

गांधी जयंती पर निगम ने फिट इंडिया प्लगिंग मार्च का आयोजन किया था. मार्च में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्थाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन समेत नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर शहर की सड़कों से पॉलिथीन और प्लास्टिक वेस्ट को इकठ्ठा किया था.

author img

By

Published : Oct 3, 2019, 7:03 PM IST

साढ़े 7 टन प्लास्टिक वेस्ट से बनेंगी सड़कें etv bharat

नई दिल्ली: शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा है. निगम की ओर से शहर में प्लास्टिक की दो सड़कें बनाई जा चुकी हैं, आने वाले समय में नगर निगम शहर में और प्लास्टिक की सड़कें बनाने की तैयारी में है.

गाजियाबाद नगर निगम करेगा सड़कों का निर्माण

गांधी जयंती पर निगम ने फिट इंडिया प्लगिंग मार्च का आयोजन किया था. मार्च में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्थाओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन समेत नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर शहर की सड़कों से पॉलिथीन और प्लास्टिक वेस्ट को इकठ्ठा किया था.

roads will be made from plastic waste in ghaziabad
नगर निगम बनाएगा सड़कें

गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के नेतृत्व में निकाले गए एक दिवसीय मार्च के दौरान गाजियाबाद नगर निगम ने करीब 7.5 टन प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया है. गाजियाबाद नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट से जल्द शहर में सड़कों का निर्माण करेगा.

गाज़ियाबाद नगर निगम हाल ही में दो सड़कें प्लास्टिक वेस्ट से बना चुका है, वार्ड 91 कलाधाम डी ब्लॉक और कविनगर में नगर निगम ने 350 किलो प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाई है.

शहर में सिंगल यूज प्लाटिक के उपयोग पर विराम लगाने के लिए निगम ने बर्तन बैंक शुरू किया है, बर्तन बैंक का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है, लोग भंडारों समेत दूसरे कार्यक्रमों में प्लास्टिक की डिस्पोजल पत्तलों का इस्तेमाल न कर बर्तन बैंक से स्टील के बर्तनों का उपयोग कर रहे है.

Intro:शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा है, निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक की दो सड़के बनाई जा चुकी हैं आने वाले समय में नगर निगम शहर में और प्लास्टिक की सड़कें बनाने की तैयारी में है.

Body: गांधी जयंती पर निगम द्वारा फिट इंडिया प्लगिंग मार्च का आयोजन किया गया था. मार्च में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्था, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन समेत नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर शहर की सड़कों से पॉलिथीन और प्लास्टिक वेस्ट को एकत्र किया था.

गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के नेतृत्व में निकाले गए एक दिवसीय मार्च के दौरान गाजियाबाद नगर निगम ने करीब 7.5 टन प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया है. गाजियाबाद नगर निगम प्लास्टिक वेस्ट से जल्द शहर में सड़कों का निर्माण करेगा.

गाज़ियाबाद नगर निगम हाल ही में दो सड़के प्लास्टिक वेस्ट से बना चुका है, वार्ड 91 कलाधाम डी ब्लॉक और कविनगर में नगर निगम द्वारा 350 किलो प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाई जा चुकी है.

Conclusion:शहर में सिंगल यूज़ प्लाटिक के उपयोग पर विराम लगाने के लिए निगम ने बर्तन बैंक शुरू किया है, बर्तन बैंक का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है, लोग भंडारों समेत विभीन्न कार्यक्रमों में प्लास्टिक की डिस्पोजल पत्तलों का इस्तेमाल न कर बर्तन बैंक पर उपलब्ध स्टील के बर्तनों का उपयोग कर रहे है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.