ETV Bharat / city

कृषि यंत्र पूजा के साथ भाजपा ने की किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत

author img

By

Published : Oct 7, 2020, 1:24 PM IST

ईटीवी भारत को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कृषि यंत्र पूजा के साथ उन्होंने कृषि अध्यादेश को लेकर किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है.

Bjp public awareness campaign
किसान जन जागरण अभियान

नई दिल्ली/गाजियाबाद: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किसान जन जागरण अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की है. जनपद गाजियाबाद के दुहाई गांव में कृषि यंत्र पूजा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कृषि यंत्र पूजा के साथ ही ये घोषणा की.

किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत
ईटीवी भारत को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने बताया कि उन्होंने कृषि यंत्रों की पूजा के साथ कृषि अध्यादेश को लेकर किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है. हम किसानों के बीच में जाकर एक-एक विषय बताने वाले हैं.
'भाजपा ने की किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत'
राजा वर्मा का कहना है कि कृषि अध्यादेश में सबसे बड़ा विषय ये है कि किसान को उसके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिलना चाहिए और उसके पास विकल्प होना चाहिए.ये नहीं कि वो मंडी में गया और उसको जो भाव मिला, उसने उसी भाव में उसको बेच दिया. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान भी दिया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर किसानों का एक भी दाना ना खरीदा जाए. उत्तर प्रदेश में किसानों की फसल खरीदने के लिए 4000 केंद्र चल रहे हैं. जिनमें आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा फसलों की बिक्री हो रही है.
'सपा सरकार में बिचौलियों को मिलता था कमीशन'
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनकी सरकार के समय में बिचौलियों के लिए 3% कमीशन तय किया गया था. लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को फसलों का सही दाम देने का काम किया है.

'विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही साजिशों का जल्द होगा भंडाफोड़'

ईटीवी भारत को भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि कृषि बिल को लेकर विपक्ष द्वारा जो अवधारणाएं फैलाई गई हैं. इन को दूर करने के लिए भाजपा के सांसद, विधायक और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर चौपाल लगाते हुए किसानों को जागरूक कर रहे हैं. जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ की जा रही साजिशों का भंडाफोड़ होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.