ETV Bharat / city

550 Prakash Parv 2019: मेयर अवतार सिंह ने बांटा 550 किलो लड्डू

author img

By

Published : Nov 11, 2019, 11:14 PM IST

गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने लोगों के बीच 550 किलो लड्डू बांटा और गरीबों को खाना खिलाया.

मेयर अवतार सिंह ने बांटा 550 किलो लड्डू

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों के बीच 550 किलो लड्डू बांटा. उन्होंने गरीब लोगों को खाना खिलाया और गुरुद्वारे के बाहर खुद से साफ-सफाई की. अवतार सिंह ने निगम के दफ्तर में 550 दिये प्रज्वलित किए और सुख-शांति की कामना की.

north Mayor Avtar Singh distributed 550 kg laddu on occasion of 550th Prakash Parv
अवतार सिंह ने गरीबों को खिलाया खाना

इस अवसर पर मेयर अवतार सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्मगुरु गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनायी जा रही है. हमें उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन में काम करने चाहिए. हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि कभी किसी भी गरीब को भूखा ना सोने दें और ना ही किसी के साथ अन्याय होने दें.

north Mayor Avtar Singh distributed 550 kg laddu on occasion of 550th Prakash Parv
मेयर ने खुद की साफ-सफाई

Intro:नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने बाटें 550 किलो लड्डू, गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर बांटे लड्डू, लोगों को खिलाया खाना, गुरुद्वारे के बाहर खुद की साफ सफाई,निगम के दफ्तर में प्रज्वलित किए 550 दिये ,मांगी सुख शांति की मन्नत।Body:गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मेयर अवतार सिंह ने बांटे 550 किलो लड्डू

उत्तरी दिल्ली के मेयर अवतार सिंह ने आज गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नागरिकों में 550 किलो लड्डू बांटे। इसके साथ ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने आज गरीबों को और आम लोगों को खाना भी खिलाया। साथ ही साथ मेयर ने श्रद्धालुओं को खाना खिलाने से पहले गुरुद्वारे के बाहर बकायदा खुद अपने हाथ से झाड़ू लगाकर पूरी जगह को साफ किया. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने आज गुरु नानक देव के 550 वें जन्म दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दफ्तर में भी 550 दीप प्रज्वलित किए और निगम के अंदर सुख शांति बनी रहे इस बात की प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले धर्मगुरु गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती पूरे देश में धुमधाम से मनायी जा रही है। हमें उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन में काम करने चाहिए। हमेशा यह ध्यान में रखना चाहिए कि कभी किसी भी गरीब को भूखा ना सोने दे और ना ही किसी के साथ अन्याय होने दें।

Conclusion:गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह ने बांटे नागरिको में 550 किलो लड्डू गरीबों के लाया खाना साथ ही निगम के दफ्तर में भी जलाए 550 दीप।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.