ETV Bharat / city

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने यमुना के घाटों का किया दौरा

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने यमुना के घाटों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने नदी में नहा रहे लोगों और छोटे बच्चों को यमुना में नहाने से बचने की हिदायत भी दी.

author img

By

Published : Aug 28, 2020, 4:33 PM IST

mayor visits yamuna ghat
मेयर ने यमुना के घाटों का किया दौरा

नई दिल्ली: यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर यमुना घाटों का निरीक्षण किया. इसके साथ ही नदी में नहा रहे लोग और छोटे-छोटे बच्चों को हिदायत दी की वे नदी में नहाने से बचें.

मेयर ने यमुना के घाटों का किया दौरा

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने कहा कि जब-जब यमुना में बाढ़ की स्थिति आती है बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना में नहाने आने वाले बच्चे तेज बहाव के कारण हादसे के शिकार हो जाते हैं. यमुना घाटों पर गोताखोरों और सुरक्षा की व्यवस्था न होने के कारण बच्चे तेज बहाव के कारण डूब जाते हैं. जिसको लेकर दिल्ली सरकार को पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए इसके लिए मांग की है कि यमुना घाटों पर गोताखोर, नाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए क्योंकि इस समय इनमें से कुछ भी नहीं है, जो हादसे के वक्त लोगों को बचा सके. साथ ही इलाके में डेगू से बचाव के लिए फॉगिंग भी कराई गई है.

मेयर ने ये भी कहा कि हमने केजरीवाल सरकार को इस संबंध में पत्र भी लिखा है. यमुना में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है लेकिन दिल्ली सरकार सो रही है. ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.