नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीजेपी की प्रदेश इकाई के द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 2 सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रेणी में लगभग 12 विभिन्न जगहों पर यमुना नदी की सफाई के मद्देनजर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जा रही है. जिसका नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे साथ ही इस पूरे कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी समेत दिल्ली के सांसद और बीजेपी विधायक भी इस अभियान के तहत शाम 4 बजे यमुना नदी की सफाई करेंगे.
देश की राजधानी दिल्ली का सियासी पारा इन दिनों पूरी तरीके से गरमाया हुआ है. इस बीच 6 अप्रैल को बीजेपी के द्वारा अपने स्थापना दिवस को एक बड़े उत्साह के रूप में मनाया जा रहा है.जिसके तहत 2 सप्ताह तक बीजेपी के द्वारा राजधानी दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज दिल्ली बीजेपी के द्वारा राजधानी में विभिन्न जगहों पर यमुना के अलग-अलग घाटों पर यमुना की स्वच्छता अभियान कैंपेन की शुरुआत की जा रही है. जिसमें दिल्ली बीजेपी की प्रदेश इकाई समेत बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता आज शाम 4:00 बजे यमुना के अलग-अलग घाटों पर सफाई करते हुए नजर आएंगे और इस पूरे कैंपेन की शुरुआत करेंगे जिसके बाद कल यमुना आरती की जाएगी.
राजधानी दिल्ली में बीजेपी की प्रदेश इकाई के द्वारा आज बड़े स्तर पर यमुना सफाई अभियान की शुरुआत की जा रही है.खुद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी शाम 4:00 बजे सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता पार्क में यमुना नदी के घाट से स्वच्छता अभियान के कैंपेन की शुरुआत करेंगे.
वही पूर्वी दिल्ली के मशहूर सांसद और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट टीम को रिप्रेजेंट कर चुके गौतम गंभीर भी इस पूरे अभियान में आज शाम 4:00 बजे ना सिर्फ इस पूरे अभियान में हिस्सा लेंगे बल्कि गीता कॉलोनी के पीछे श्मशान घाट पर जो यमुना का घाट है वहां पर सफाई अभियान चलाते हुए नजर आएंगे.
नई दिल्ली से सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बीजेपी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय और दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी भी आज यमुना के स्वच्छता अभियान मे आईटीओ के छठ घाट पर इस पूरे अभियान के तहत यमुना नदी की सफाई करते हुए शाम 4 बजे नजर आएंगे.
रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता और बीजेपी के नेता योगेंद्र चंदोलिया झंगोला गांव में शाम 4:00 बजे स्वच्छता अभियान के तहत यमुना नदी की सफाई करेंगे.
वही मशहूर गायक ओर सांसद हंसराज हंस भी यमुना सफाई अभियान के कैंपेन से जुड़ेंगे और वह बाहरी दिल्ली के राम घाट क्षेत्र में शाम 4:00 बजे इस पूरे अभियान के तहत यमुना की सफाई करते हुए नजर आएंगे.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के बेटे और पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा भी पूरे अभियान के तहत मदनपुर खादर ए के क्षेत्र में यमुना घाट पर बीजेपी के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर के साथ यमुना स्वच्छता अभियान के तहत यमुना नदी की सफाई करते हुए नजर आए.
बदरपुर में ओखला बैराज में स्तिथ यमुना घाट पर शाम 4:00 बजे सांसद रमेश बिधूरी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी दोनों बीजेपी के नेता यमुना स्वछता अभियान के तहत यमुना की सफाई करेंगे.
यमुना के दर्जनों घाटों पर बीजेपी का स्वच्छता अभियान - दिल्ली यमुना घाटों पर स्वछता
भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा दिल्ली में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर दो सप्ताह तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में यमुना नदी की सफाई के मद्देनजर करीब 12 अलग-अलग यमुना के घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है.