ETV Bharat / bharat

झारखंड में यास चक्रवात का तांडव जारी, नदियों का बढ़ा जलस्तर

author img

By

Published : May 27, 2021, 2:26 PM IST

यास चक्रवात ओडिशा के बाद झारखंड की ओर बढ़ चला है. आज राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में यास चक्रवात का तांडव जारी
झारखंड में यास चक्रवात का तांडव जारी

रांचीः यास चक्रवात ओडिशा के बाद झारखंड की ओर बढ़ चला है. आज राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है. रांची समेत 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि यास आज झारखंड में प्रवेश कर रहा है, लेकिन इसका असर पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में दिख रहा है.

झारखंड में यास चक्रवात का तांडव जारी

यास चक्रवर्ती तूफान के मद्देनजर मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 मई को यास चक्रवर्ती तूफान झारखंड में प्रवेश करते के साथ इसका प्रभाव और भी व्यापक हो जाएगा.

यास चक्रवर्ती तूफान का सबसे अधिक झारखंड के दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में असर दिखेगा. यहां मूसलाधार बारिश होगी. वही राज्य के मध्य भाग रांची, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और खूंटी जिले के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान 50 से 70 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलन सकती है. राज्य में चक्रवर्ती तूफान का प्रभाव 28 मई तक देखने को मिलेगा.

पढ़ें :यास चक्रवात का तांडव: देखिए कैसे उफनती नदी में फंसी बोलेरो, बाल-बाल बचे यात्री

यास ने ली रांची में दो की जान

यास तूफान के प्रभाव के कारण रांची में लगातार बारिश हो रही है. इसी वजह से राजधानी के धुर्वा इलाके में एक घर की दीवार गिर गई. जिसमें दबने से एक मासूम समेत 2 लोगों की मौत हो गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.