ETV Bharat / bharat

असम में उपचुनावों में कांग्रेस की हार पर गंभीर आत्मचिंतन की जरूरत: बोरा

author img

By

Published : Nov 3, 2021, 4:56 PM IST

असम के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनावों में मिली पराजय पर आत्ममंथन करने की जरूरत है.

रिपुन बोरा
रिपुन बोरा

नई दिल्ली : असम विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा कि पार्टी को इस बारे में गंभीर और सार्थक आत्ममंथन करने की जरूरत है.

राज्यसभा सदस्य बोरा ने यह भी कहा कि उनके पास यह जानकारी है कि असम में कांग्रेस के कई नेता भाजपा या तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि वह उपचुनावों के नतीजों पर गंभीर और सार्थक आत्मचिंतन करे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के गले की फांस बने सिद्धू, पार्टी कब तक करेगी बर्दाश्त?

असम में भाजपा तीन विधानसभा सीटों पर विजयी रही, वहीं दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के खाते में गईं. कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी.

(पीटीआई भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.