ETV Bharat / bharat

अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी, कर्नाटक और हिमाचल की जनता ने यह साबित कर दियाः प्रियंका गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद शिमला में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी. प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता अपने मुद्दों पर बात करना चाहती है. पढ़ें पूरी खबर... (karnataka assembly election 2023).

author img

By

Published : May 13, 2023, 7:48 PM IST

karnataka assembly election 2023
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी.

शिमला: कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत पर प्रियंका गांधी ने कहा है कि हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी. कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद शाम के समय प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची और यहां पर कुछ देर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. प्रियंका गांधी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह कर्नाटक की जनता ने पूरे देश को यह संदेश दे दिया है कि जनता ऐसी राजनीति चाहती है जो उनकी समस्याओं के समाधान की हो और जो उनके उनके मुद्दों पर हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी अपना पूरा प्रचार रखा, क्योंकि जनता अपने मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर बात करना चाहती है और वह विकास चाहती है.

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के बाद आज कर्नाटक ने भी यही साबित कर दिया कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी. कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान अपने मुद्दों पर केंद्रित रखा और ऐसा निर्णय लिया कि वहां की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंक दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहलु की अगुवाई में चुनाव लड़ा गया. मल्लिकार्जुन खड़गे पूरा मन बना लिया था कि यह चुनाव हमको लड़ना है और वह वहां पूरे एक माह चुनाव के दौरान रहे और वहां पूरे चुनाव का संचालन किया. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है और उनके प्रयासों से ही यह जीत हासिल हुई है.

'जिन क्षेत्रों से निकाली यात्रा वहां पर 75 फीसदी सीटें जीती': प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा कर्नाटक में 91 विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकाली गई और उनमें से 75 फीसदी पर कांग्रेस जीती हैं. कांग्रेस की महासचिव ने कहा कि चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. हमने जनता कई वादे किए हैं और गारंटियां भी दी है. इनको पूरा करने के लिए हमें काम करना है. पूरे निष्ठा से जनता को यह दिखाना है कि देश में यह एक अलग तरह की और नई राजनीति उभर सकती है जो विकास की बात करे और जो जनता के मुद्दों पर आधारित हो.

ऐतिहासिक रिज व मालरोड पर घूमीं प्रियंका गांधी: कांग्रेस मुख्यालय के बाद प्रियंका गांधी रिज मैदान पहुंची. प्रियंका गांधी रिज मैदान और मालरोड पर टहलीं. प्रियंका के साथ साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट के मत्री और अन्य नेता भी मौजूद रहे. प्रियंका ने लोगों का अभिवादन किया. रिज पर लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली. प्रियंका ने छोटे बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाए. प्रियंका गांधी मालरोड स्थि कॉफी हाउस भी गईं और वहां पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व मंत्रिमडंल के सदस्यों के साथ कॉफी पी. कॉफी हाउस में एक बच्ची को अपने साथ बिठाकर उससे बातचीत भी की.

शिमला में मौजूद हैं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित निवास में ठहरी हैं. वहीं, उनकी बेटी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी यहीं से ही कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए थीं.

Read Also- कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले हिमाचल के CM सुक्खू, यह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल

Read Also- Karnataka results live update: कर्नाटक में कांग्रेस को भारी बहुमत, 136 सीटों पर हुई विजयी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.