ETV Bharat / bharat

हॉकी इंडिया में पैसे का खेल! तेलंगाना अध्यक्ष ने महासचिव पर 25 लाख रु. मांगने का लगाया आरोप, भोलानाथ सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 23, 2023, 6:52 PM IST

FIR against Hockey Telangana president. हॉकी तेलंगाना अध्यक्ष ने हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. इसको लेकर भोलानाथ सिंह ने हॉकी तेलंगाना अध्यक्ष सरल तलवार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

hockey-india-general-secretary-bholanath-singh-files-fir-against-hockey-telangana-president
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने हॉकी तेलंगाना अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करायी

रांचीः देश में पहली बार रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन कराकर हॉकी इंडिया ने जिस तरह से सुर्खियां बटोरी, उसपर अचानक कालिख पुत गई है. हॉकी तेलंगाना के अध्यक्ष सरल तलवार ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने हॉकी इंडिया के चेयरमैन सह पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी दिलीप तिर्की को पत्र लिखा है. सरल तलवार का आरोप है कि ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की रिपोर्ट को मैनेज करने का हवाला देकर महासचिव भोलानाथ सिंह ने 25 लाख रु. की मांग की थी. ऐसा नहीं करने पर उनकी अध्यक्षता वाली हॉकी तेलंगाना कमेटी को भंग कर एक अस्थायी कमेटी बना दी गई. इस काम में एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव भी शामिल हैं.

इस मसले पर ईटीवी भारत के ब्यूरो चीफ राजेश कुमार सिंह ने सरल तलवार से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि इस बाबत एक पत्र हॉकी इंडिया के चेयरमैन को लिखा गया है. इसपर क्या फैसला हुआ है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उनसे पूछा गया कि क्या आपका हॉकी से कोई वास्ता रहा है. क्या हॉकी तेलंगाना का अध्यक्ष बनने से पहले आप किसी अन्य स्पोर्ट्स संगठन से जुड़े थे. इसके जवाब में सरल तलवार ने कहा कि वह कॉलेज स्तर पर हॉकी खेलते थे. यहां हॉकी को सपोर्ट की जरुरत थी. लिहाजा, बिजनेसमैन होने के नाते मैंने अपना सहयोग दिया.

हॉकी तेलंगाना अध्यक्ष का क्या है आरोपः चार साल के सेवाकाल के दौरान कोई शिकायत सामने नहीं आई. लेकिन अचानक 13 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 के बीच बीस शिकायत दर्ज कराई गयी. कुल 23 शिकायत में सुधीर कुमार के 6 और रघु के 3 शिकायत शामिल हैं. इसके अलावा 14 लोगों की एक-एक शिकायत है. इसमें बड़ी साजिश थी. इसको लेकर उन्होंने ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी के सदस्य वी सुनील कुमार और शेखर जे मनोहरन से बात की तो बताया गया कि आपको महासचिव भोलानाथ सिंह से मिलना चाहिए.

मैंने भोलानाथ सिंह से जब मुलाकात की तब उनके साथ एफआईएच के प्रेसिडेंट तैयब इकराम भी थे, अचानक तैयब इकराम वहां से चले गये. भोलानाथ सिंह ने कहा कि उन्हें हॉकी तेलंगाना में हो रहे सभी मामलों की जानकारी है. यह सब उन्हीं के आदेश पर हुआ है. इस तरह का एक्शन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, अंडमान-निकोबार और कर्नाटक के खिलाफ भी लिया जाएगा. भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी तेलंगाना उनको सम्मान नहीं देती. इसलिए कार्रवाई होगी. अगर आपके पक्ष में फैसला चाहिए तो इसके एवज में 25 लाख रु. देने होंगे. मैटर को हैंडल करने के लिए कमेटी के चेयरमैन शेखर जे मनोहरन को 10 रु. जाएंगे. वार्षिक ग्रांट से हॉकी तेलंगाना इस राशि की भरपाई कर लेगी. पूरे 25 लाख रु. ग्रांट से एडजस्ट करने के बाद जो भी राशि तेलंगाना हॉकी को ग्रांट से मिलेगी उसमें से 10 प्रतिशत उन्हें यानी भोलानाथ सिंह को देना होगा.

सरल तलवार का यह भी आरोप है कि महासचिव भोलानाथ सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि हम ऐसी परिस्थिति बना देंगे कि बहुत जल्द दिलीप तिर्की को भी हॉकी इंडिया के अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा. इसी दौरान भोलानाथ सिंह ने एक्सक्यूटिव डायरेक्टर मिस्टर श्रीवास्तव ने मुझे विदा करते हुए इशारा किया कि आगे क्या होना है, यह आपके फैसले पर निर्भर करेगा. इसके बाद दस दिन इंतजार किया गया. जब हॉकी तेलंगाना ने पैसे नहीं दिए तो 16 नवंबर 2023 को महासचिव भोलानाथ सिंह ने हॉकी तेलंगाना के वर्तमान बोर्ड को डिसमिस करने का पत्र जारी करते हुए एक अस्थायी कमेटी बना दी.

महासचिव, भोलानाथ सिंह ने दर्ज करायी प्राथमिकीः इस आरोप की जानकारी मिलने पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने हॉकी तेलंगाना के अध्यक्ष सरल तलवार के खिलाफ रांची के लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. उन्होंने ईटीवी भारत को बताया कि उनके खिलाफ झूठी साजिश रची जा रही है. महासचिव का पद संभालने के बाद से ही वह हॉकी इंडिया के कद को ऊपर उठाने और तमाम सुधार को लेकर लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं, जो कुछ लोगों को नहीं पच रहा है. इसलिए साजिश भरे पत्र को पब्लिक ग्रुप में डाला गया. बेबुनियाद आरोप लगाए गये. इससे न सिर्फ मैं बल्कि मेरा परिवार और शुभचिंतक आहत हैं.

महासचिव भोलानाथ सिंह ने पुलिस को बताया है कि सरल तलवार ने उनके खिलाफ साजिश भरा पत्र 21 नवंबर 2023 को सार्वजनिक किया है. इससे न सिर्फ उनकी बल्कि हॉकी इंडिया की भी छवि धूमिल हुई है. इसलिए पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए. इसलिए कानून की जरूरी धाराओं के तहत बेबुनियद आरोप लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए. फिलहाल, लालपुर थाना पुलिस ने भोलानाथ सिंह की शिकायत पर धारा 469, 500 और 504 का इस्तेमाल करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में हॉकी का जबरदस्त क्रेज, आने वाले समय में रांची में होंगे कई बड़े आयोजन, बोले एफएचआई अध्यक्ष तैय्यब इकराम

इसे भी पढ़ें- Womens Asian Champions Trophy 2023: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चैंपियनशिप से जुड़े इवेंट मैस्कोर्ट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण

इसे भी पढ़ें- जहां फैंस होंगे वहीं होगी हॉकी, जनवरी में होंगे ओलंपिक के क्वालिफाइंग मैच, बोले दिलीप तिर्की और भोलानाथ सिंह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.