ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi Gwalior Visit: राजस्थान से आई महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर पर्चे फेंके, मुर्दाबाद के लगाए नारे

author img

By

Published : Jul 21, 2023, 3:41 PM IST

ग्वालियर दौरे पर आईं प्रियंका गांधी रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें राजस्थान से आई महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा. महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर पर्चे फेंक कर विरोध किया.

Priyanka Gandhi In Gwalior
महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर पर्चे फेंके
ग्वालियर में महिलाओं ने प्रियंका गांधी का किया विरोध

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दौरे पर आईं प्रियंका गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा है. दरअसल, प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुंचीं तो उस दौरान राजस्थान से आई हुई महिलाओं ने विरोध किया और प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी काफी मशक्कत के बाद प्रियंका गांधी को हाई सिक्योरिटी के बीच समाधि स्थल के अंदर लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया और सभा स्थल के लिए रवाना हो गईं.

महिलाओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ लगाए नारेः बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में चुनावी आगाज करने आई हैं. वहीं, प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल गईं. जैसे ही प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच गाड़ी से उतरीं, तो राजस्थान से आईं एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने प्रियंका पर पर्चे फेंक विरोध किया और जोर-जोर से प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं. इसके साथ ही जब महिलाओं को कांग्रेसियों ने देखा तो वह भी सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे.

ये भी पढ़ें :-

महिलाओं का प्रियंका पर आरोपः राजस्थान से आई महिलाओं का आरोप है कि प्रियंका गांधी राजस्थान की गहलोत सरकार में हो रहे अत्याचारों का हालत जानने के लिए वहां पर क्यों नहीं आ रही हैं. राजस्थान में बच्चियों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं. साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, लेकिन आज तक न तो राहुल गांधी राजस्थान में आए हैं और न ही प्रियंका गांधी हालातों को देखने के लिए वहां पर पहुंची हैं. इसलिए आज यह सभी महिलाएं प्रियंका गांधी का विरोध करने के लिए ग्वालियर आई हुई हैं. महिलाओं के बढ़ते विरोध को देखकर सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.