ETV Bharat / bharat

पूर्व सीजेआई बोबडे डॉक्टर ऑफ लॉ की उपाधि से सम्मानित

न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को डॉक्टर ऑफ लॉ (एलएलडी) की मानद डिग्री से सम्मानित किया गया है. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें सम्मानित किया है.

author img

By

Published : Jul 9, 2021, 7:04 PM IST

Updated : Jul 9, 2021, 7:16 PM IST

Sharad Arvind Bobde
Sharad Arvind Bobde

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे को शुक्रवार को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के 108 वें दीक्षांत समारोह में डॉक्टर ऑफ लॉ (एलएलडी) की मानद डिग्री से सम्मानित किया.

राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति बोबडे को दी गई मानद उपाधि उनके पुत्र श्रीनिवास बोबडे ने स्वीकार की.

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विकास सिरपुरकर ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, जबकि राज्यपाल ने 77,912 स्नातक छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए.

पढ़ें :- केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शैलजा प्रतिष्ठित यूरोपीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञप्ति में कहा गया कि मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण और रजत पदक भी दिए गए. दो उम्मीदवारों को डी.लिट की डिग्री दी गई. 867 उम्मीदवारों को पीएचडी की डिग्री दी गई.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Jul 9, 2021, 7:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.