ETV Bharat / bharat

पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का निधन, केजरीवाल ने जताया दुख

आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार नेता और राजौरी गार्डन विधानसभा के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया. शुक्रवार सुबह अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनके निधन की पुष्टि की गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके निधन पर शोक जताया है.

author img

By

Published : May 14, 2021, 10:53 AM IST

Updated : May 14, 2021, 12:26 PM IST

जरनैल सिंह
जरनैल सिंह

नई दिल्ली : पूर्व विधायक जरनैल सिंह कोरोना संक्रमित थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिससे आज सुबह उनकी मौत हो गई.

ट्वीट
ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा.'

सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी.

इसे भी पढ़ें : टीकों का पर्याप्त उत्पादन नहीं हो रहा तो क्या खुद को फांसी लगा लें : केंद्रीय मंत्री

उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है. 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे.

Last Updated : May 14, 2021, 12:26 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.