ETV Bharat / bharat

दिग्विजय सिंह की भविष्यवाणी! 'मामा' का जाना तय, बताए दो उम्मीदवारों के नाम

author img

By

Published : Jul 20, 2021, 3:55 PM IST

दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ने मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है, उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मामा की कुर्सी खतरे में है, उन्होंने एमपी में सीएम उम्मीदवार के नाम पर प्रह्लाद पटेल और संघ के बीडी शर्मा का नाम ट्वीट किया है.

digvijay
digvijay

भोपाल : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम बदलने की चर्चा छेड़ दी है, उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एमपी में सीएम बदले जा सकते हैं, ईटीवी भारत से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीएम पद के लिए दो उम्मीदवार हैं, जब उनसे पूछा गया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को बचाने में आप का हाथ तो नहीं है, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया.

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर राजनीति गर्म

दिग्विजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट किया कि अब एमपी बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं, मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा, बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है, उसके बाद उन्होंने लिखा कि मामू का जाना तय है, दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

  • आजकल भाजपामोदीशाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं।
    मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है?
    नहीं बताओगे तो मैं कल सूचि दे दूँगा।

    — digvijaya singh (@digvijaya_28) July 18, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ?

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की बात को लेकर दिग्विजय सिंह ने इतना कहा कि फिलहाल मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या 2023 में कमलनाथ के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा, तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी तो वह अध्यक्ष हैं, इससे साफ हो जाता है कि दिग्विजय सिंह फिलहाल 2023 में मध्य प्रदेश कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, इसको लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

दिग्विजय सिंह की भविष्यवाणी!

'राशन घोटाले में शिवराज सिंह का नाम शामिल'

दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में राशन घोटाले को लेकर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है और कहा है कि शिवराज के संरक्षण में ही राशन घोटाला हो रहा है. इसलिए इसकी जांच नहीं की जा रही है.

पढ़ेंः यूपी : डॉक्टर न सुविधाएं, दवा की जगह मिलीं बीयर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.