ETV Bharat / bharat

'पहली छमाही में साइबर सुरक्षा की 12,001 घटनाएं घटीं'

2021 की पहली छमाही में सरकारी संस्थानों से संबंधित साइबर सुरक्षा की करीब 12,000 घटनाएं घटीं. पढ़ें पूरी खबर...

author img

By

Published : Aug 4, 2021, 9:12 PM IST

'पहली
'पहली

नई दिल्ली : सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया कि 2021 की पहली छमाही में सरकारी संस्थानों से संबंधित साइबर सुरक्षा की करीब 12,000 घटनाएं घटीं.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत में साइबर सुरक्षा की घटनाओं का पता लगाने और उन पर निगरानी रखने का काम भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) करता है.

उन्होंने कहा कि सीईआरटी ने 2020 में और 2021 में (जून महीने तक) साइबर सुरक्षा की क्रमश: 11,58,208 और 6,07,220 घटनाओं का पता लगाया.

इसे भी पढ़ें : इस साल छह महीने में हो चुके हैं 300 मिलियन रैंसमवेयर हमले : रिपोर्ट

इनमें से 2020 में 54,314 घटनाएं और 2021 में (जून माह तक) 12,001 घटनाएं सरकारी संस्थानों से संबंधित थीं.

(पीटीआई-भाषा)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.