ETV Bharat / bharat

Priyanka Gandhi in Himachal: हिमाचल में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- सत्ता में रहना BJP का सिद्धांत

author img

By

Published : Nov 7, 2022, 4:04 PM IST

Updated : Nov 7, 2022, 7:45 PM IST

हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं. ऐसे में मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक मैदान म ें डटे हुए हैं. प्रियंका गांधी ने ऊना जिले के हरोली के कांगड़ मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. (Priyanka Gandhi rally in Himachal) ( Priyanka Gandhi on bjp government)

Priyanka Gandhi rally in Himachal
हिमाचल में प्रियंका गांधी की रैली

ऊना: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को चुनावे होने हैं. ऐसे में प्रदेश में प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इसी कड़ी में आज प्रियंका गांधी ने ऊना जिले के हरोली के कांगड़ मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का ही विकास कर पाई है. चाहे वह केंद्र में हो या फिर हिमाचल में. (Himachal Assembly Election 2022) (Congress Rally in Himachal )

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है सत्ता में रहना. सत्ता में रहकर जनता और उनकी परेशानियों को भूलकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मदद करना भाजपा का उद्देश्य है. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि अब जनता को तय करना है कि आपीएस देने वाली सरकार चाहिए या एनपीएस वाली सरकार. महंगाई बढ़ाने वाली सरकार चाहिए या महंगाई से राहत देने वाली सरकार चाहिए.

हिमाचल में प्रियंका गांधी की रैली

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये ओपीएस नहीं दे सकते. महंगाई कम नहीं कर सकते. बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे सकते तो फिर किसलिए चुनाव सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रहे हैं. अगर जनता को राहत प्रदान नहीं कर सकते तो सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार राज बदलेगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. ( Priyanka Gandhi on bjp government)

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, आज हिमाचल में कर्मचारी सड़कों पर है, भाजपा की सरकार ने जब कर्मचारियों की पेंशन को बंद किया था तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए थे. वहीं, आज जब वह अपनी पेंशन की मांग कर रहे हैं तो सरकार कहती है कि उनके पास बजट नहीं है. उन्होंने कहा कि बड़े लोगों के कर्ज माफ करने के लिए भाजपा के पास पैसे हैं, लेकिन कर्मचारियों के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. (Priyanka Gandhi rally in una) (Priyanka Gandhi attacks on BJP)

प्रियंका गांधी ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है. सरकार ने जो रोजगार देने के वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए. महिलाएं आज महंगाई से परेशान हैं. सरकार ने योजना तो चला दी लेकिन महंगाई पर कंट्रोल नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ अपना विकास करती है जनता किन परिस्थितियों से गुजर रही है उससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो घरों से बाहर नहीं निकलते हैं, तो उनका ध्यान विकास कार्यों की तरफ भी नहीं जाता. ( Priyanka Gandhi attacks on BJP) (Himachal Pradesh poll result)

ये भी पढ़ें: हिमाचल में चुनावी रैली के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्वाला जी मंदिर में नवाया शीश

Last Updated : Nov 7, 2022, 7:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.