ETV Bharat / bharat

देश में ठंड का कहर : एक हफ्ते तक जारी रहेगी कड़ाके की सर्दी

author img

By

Published : Dec 19, 2020, 6:41 AM IST

Updated : Dec 19, 2020, 12:03 PM IST

cold havoc
मौसम विभाग

11:39 December 19

राजस्थान के सभी जिलों में पारा सात से नीचे

cold havoc
मौसम का हाल

राजस्थान में शीतलहर के साथ सर्दी का सितम जारी है. 24 घंटे के दौरान ही ज्यादातर शहरों में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक और नीचे चला गया. अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम था. एक भी शहर ऐसा नहीं रहा जहां रात का पारा सात डिग्री से ज्यादा हो. वहीं, माउंट आबू और चांदन के बाद अब चूरू और जोबनेर में पारा माइनस में चला गया. बीती रात जोबनेर और माउंट आबू में तापमान -2.5 डिग्री और चूरू में -0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:39 December 19

मध्य प्रदेश के छह शहरों में पारा 5-6 डिग्री के आासपास

बारिश के बाद बादल छंटते ही राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. भोपाल में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा. यहां दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 21.7 डिग्री दर्ज किया गया. रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 7.4 डिग्री पर पहुंच गया. 24 घंटे ठंडी हवा चली. प्रदेश के छह शहरों में पारा पांच से छह डिग्री के आसपास और 23 शहरों में 10 डिग्री या उससे कम रहा.

11:38 December 19

हिमाचल, कश्मीर में हुई बर्फबारी

cold havoc
दिन का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल, कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद वहां से आई बर्फीली हवा से हमारे यहां ठंड बढ़ी. अभी तक अरब सागर से आई नमी ने ठंड रोक रखी थी. प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा. वहां दिन का तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया. नौगांव में पारा 4.1, ग्वालियर में पारा 4.2, खजुराहो में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

11:38 December 19

पटना में एक दिन के अंदर चार डिग्री गिरा पारा

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने 24 घंटे में बिहार के अधिकांश शहरों का तापमान तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया. 16 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं, जिससे आम लोगों को काफी सिहरन महसूस हुई. पटना के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई.

11:38 December 19

पटना में कोल्ड डे जैसे हालात

cold havoc
न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम

पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से कम रहने और न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम होने से कोल्ड डे जैसे हालात बन गए हैं. दो दिन तक यही स्थिति रही तो कोल्ड डे घोषित हो जाएगा. सबसे ज्यादा गया में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट आई. शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है.

11:37 December 19

एनसीआर में लगातार लुढ़क रहा पारा

ठंड का कहर

दिल्ली में इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी ठंड की कहर के आगे बेबस दिखे. दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है. शुक्रवार को नजफगढ़ क्षेत्र के जाफरपुर कलां में सामान्य से छह डिग्री कम, शिमला के बराबर 2.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का सामान्य तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. पश्चिमी दिल्ली के पालम में सामान्य 5 डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 3.8 डिग्री, सफदरजंग में 4.4 डिग्री, नजफगढ़ में 5.9 डिग्री और दिल्ली के रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया.

11:37 December 19

पंजाब में शीतलहर

10 साल का रिकॉर्ड टूटा
ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

शीतलहर से पंजाब में फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही. अमृतसर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया. यहां न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री रहा, जो सूबे में सबसे कम है. जालंधर-कपूरथला में पारा 1.6 डिग्री रहा. शीतलहर के साथ कोहरा भी बढ़ेगा. पिछले साल दिन का तापमान तेजी से गिरता था, रात को चढ़ जाता था. इस साल साइकिल बदला है.

11:36 December 19

अमृतसर में ओस की परत

cold havoc
न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड

चंडीगढ़ में भी पारा लगातार गिर रहा है. यहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह सीजन में सबसे कम है. अगले कुछ दिन तक और पारा गिरेगा और धुंध पड़ सकती है.

11:35 December 19

रायपुर में 2.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में 6 डिग्री तक गिरा तापमान

cold havoc
6 डिग्री तक गिरा तापमान

उत्तर से ठंडी और पूर्व से शुष्क हवा आने के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. रायपुर में रात के तापमान में 2.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में 6 डिग्री की गिरावट आई है. इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य पर आ गया है. राजधानी में अभी भी रात का तापमान 17.2 डिग्री पर है और यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है. अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री गिरा. वहां तापमान 8.8 डिग्री रहा, जो सामान्य है.

09:55 December 19

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, दतिया में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा

cold havoc
दतिया में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दतिया में तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है. भोपाल मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के मुताबिक मध्य प्रदेश के 23 वेदर स्टेशनों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया. इनमें से छह वेदर स्टेशन ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. 

09:43 December 19

गोरखपुर में घना कोहरा

कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी कम

उत्तर प्रदेशः गोरखपुर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) कम हो गई.

09:43 December 19

मुंबई की हवा हुई खराब

वातावरण में बढ़ते प्रदूषित कणों के कारण मध्यम श्रेणी में रहने वाली मुंबई की हवा खराब हो गई. सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फॉरकॉस्टिंग (सफर) के अनुसार, पूरी मुंबई की हवा 218 एक्यूआई के साथ 'खराब' श्रेणी में रही. बीकेसी में 362, नई मुंबई में 329 और मालाड में 303 एक्यूआई के साथ यहां की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही.

यहां की हवाएं दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित पाई गई है. दिल्ली की हवा 302 एक्यूआई के साथ बेहद खराब श्रेणी में पाई गई है. इसी तरह अंधेरी में 218 और चेंबूर में 245 एक्यूआई के साथ यहां की हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही है, जबकि भांडुप में 107 और कुलाबा में 102 एक्यूआई के साथ यहां की हवा की गुणवत्ता मध्यम रही.

09:28 December 19

उत्तर भारत में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ी

cold havoc
उत्तर भारत में चली शीतलहर

देश के उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को प्रचंड शीत लहर जारी रही जहां ठंड लगातार बढ़ रही है. दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार 'ठंडा दिन' रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है.

09:28 December 19

दिल्ली की हाल बेहाल

cold havoc
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम

'ठंडा दिन' उसे कहते हैं जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है. सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, क्योंकि पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं. आयानगर और रिज मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

09:28 December 19

हिमालय में भारी बर्फबारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है. आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो.

उन्होंने कहा, दिल्ली जैसे छोटे इलाके के लिए शीतलहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं. शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।हिमाचल प्रदेश में केलांग, मनाली और कल्पा में पिछले 24 घंटों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किए जाने के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही.

09:27 December 19

हिमाचल का सबसे ठंडा स्थान

cold havoc
राज्य में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी आई है. मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना रहा. पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप शुरु हो गया है और बृहस्पतिवार को पारा सामान्य से नीचे चला गया. 

09:27 December 19

ठंड ने इन राज्यों का हाल किया बेहाल

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री, 4.2 डिग्री, 4.9 डिग्री, 4.8 डिग्री, 4.4 डिग्री और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री जबकि लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.8, आदमपुर में 6.6 डिग्री, हलवाड़ा में छह डिग्री और बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

07:26 December 19

कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा

cold havoc
तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर शहर और गुलमर्ग पर्यटन केंद्र में न्यूनतम तामपान में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद शुक्रवार को कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

07:26 December 19

जम्मू-कश्मीर के न्यूनतम तापमान में और गिरावट

cold havoc
तापमान में और गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी-श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग घाटी में ऐसे स्थान है, जहां रात के तापमान में बृहस्पतिवार को थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई. विभाग के अनुसार घाटी में अन्य सभी मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की.

07:26 December 19

श्रीनगर सबसे अधिक सर्द

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 6.4 डिग्री नीचे था और वह इस मौसम की यह सबसे अधिक सर्द रात थी.

07:25 December 19

गुलमर्ग सबसे ठंडा

cold havoc
पारा शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में पारा शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढक गया, जबकि उसकी पिछली रात यह शून्य से 11 डिग्री नीचे रहा था.  गुलमर्ग केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा.

07:25 December 19

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारा लुढ़का

cold havoc
पहलगाम में पारा लुढ़का

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे लुढ़क गया. विभाग के मुताबिक, इस केंद्रशासित प्रदेश में माह के आखिर तक ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, वैसे 21-22 दिसंबर को घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है.

07:24 December 19

अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री तक लुढ़का

cold havoc
शीतलहर की चपेट में अमृतसर

अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा.

07:24 December 19

पंजाब का न्यूनतम तापमान

cold havoc
न्यूनतम तापमान 3.2 और 4.4 डिग्री रहा

पंजाब के ही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 4.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री कम था. दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. 

07:24 December 19

हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा

cold havoc
नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 1.5 डिग्री तक लुढक गया. यह सामान्य से पांच डिग्री कम था.

07:23 December 19

हरियाणा के मौसम का हाल

cold havoc
मौसम का हाल

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे तीन डिग्री दर्ज किया गया. अंबाला, भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.9, चार और 3.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

07:22 December 19

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर हुई तेज

cold havoc
शीतलहर जारी

चंडीगढ़ समेत इन दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा और यह अधिकतर स्थानों पर 17-18 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाण और पंजाब में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है.

06:34 December 19

हिमाचल के केलोंग में पारा शून्य के नीचे

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया.

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया, जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा. सिंह के अनुसार, शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया.

06:17 December 19

देश का मौसम लाइव अपडेट-

नई दिल्ली: देश के उत्तरी भाग के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है तथा उसके बाद ही कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है.

मैदानी भागों के ठंड की गिरफ्त में आने के बीच विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा.

विभाग ने 17 से 24 दिसंबर और 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा.

विभाग ने कहा कि 17 से 24 दिसंबर के दौरान शुरू में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद इसके प्रकोम में कमी आएगी.

शुक्रवार को ठंड का कहर से परेशान हुए लोग

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के नीचे चला गया और पश्चिम हिमालयी क्षेत्र से सर्द हवा दिल्ली को सर्द करती रही. जाफरपुर में पारा 2.7 डिग्री तक, आयानगर और लोधी रोड में क्रमश 3.5 और 3.8 डिग्री तक लुढक गया. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शीतलहर सोमवार तक जारी रह सकती है.

श्रीनगर शहर और गुलमर्ग पर्यटन केंद्र में न्यूनतम तामपान में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद शुक्रवार को कश्मीर घाटी में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी-श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में मशहूर पर्यटन केंद्र गुलमर्ग घाटी में ऐसे स्थान हैं, जहां रात के तापमान में बृहस्पतिवार को थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई.

विभाग के अनुसार घाटी में अन्य सभी मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की .

गुलमर्ग में पारा शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढक गया, जबकि उसकी पिछली रात यह शून्य से 11 डिग्री नीचे रहा था. गुलमर्ग केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 9.2 डिग्री नीचे चला गया.

विभाग के मुताबिक इस केंद्रशासित प्रदेश में माह के आखिर तक ज्यादा बर्फबारी होने का अनुमान नहीं है, वैसे 21-22 दिसंबर को घाटी में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है.

अमृतसर में पारा के 0.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने के साथ ही पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे.

विभाग के अनुसार अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा. पंजाब के ही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 4.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री कम है.

दोनों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा जहां पारा 1.5 डिग्री तक लुढक गया.

राजस्थान भी शीतलहर का सामना कर रहा है जहां माउंट आबू में पारा शून्य के नीचे 2.5 डिग्री तक चला गया. चुरू मैदानी क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 0.3 डिग्री नीचे चा गया.

सीकर, पिलानी, भिलवाड़ा, वनस्थली, चित्तौड़गढ और बीकानेर में पारा क्रमश एक डिग्री, 1.5,, 2.1, 2.7, 3.5, और 4.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया .

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया.

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा.

सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया.

Last Updated : Dec 19, 2020, 12:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.