ETV Bharat / bharat

सत्ता में 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

author img

By

Published : Jan 23, 2020, 10:58 AM IST

Updated : Feb 18, 2020, 2:22 AM IST

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर उद्धव ठाकरे पार्टी के विधायकों के साथ अयोध्या जाएंगे. इससे पहले भी लोकसभा चुनाव होने के बाद ठाकरे पार्टी के सांसदों के साथ अयोध्या गए थे. पढ़ें विस्तार से

etvbharat
फाइल फोटो

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष्य में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने यह जानकारी दी.

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे.

ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैकल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी.

शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

राउत ने ट्वीट किया, 'सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है. सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे.'

महाराष्ट्र में सरपंच चुनाव : फडणवीस के फैसले को बदलेगी उद्धव सरकार

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी.

ZCZC
PRI GEN NAT
.MUMBAI BOM18
MH-UDDHAV AYODHYA
Maha CM to visit Ayodhya on completion of 100 days in power
         Mumbai, Jan 22 (PTI) Maharashtra Chief Minister Uddhav
Thackeray, who heads the Shiv Sena, will visit Ayodhya in
Uttar Pradesh to mark the completion of 100 days in power in
March, senior Sena leader Sanjay Raut said here on Wednesday.
         It will be the first visit of the Sena chief to
Ayodhya after his party severed ties with the BJP and the NDA
over sharing of power after the results of the Maharashtra
elections were declared in October last year.
         Thackeray had put off his November 24, 2019 visit to
Ayodhya, after the NCP core committee resolved to form an
alternative government in the state.
         The Sena subsequently joined hands with the NCP and
Congress to form a coalition government.
         Thackeray was sworn in as the CM on November 28, 2019.
         "The government is working and will complete five
years with the blessings of lord Ram. On completion of 100
days in power, Thackeray will visit Ayodhya to seek blessings
of Lord Ram and chart out his future course of action,"
tweeted Raut.
         Thackeray had last visited Ayodhya in June, 2019 and
offered prayers at the makeshift Ram Lalla temple along with
18 newly-elected MPs of his party. PTI MR
NSK
NSK
01221734
NNNN
Last Updated : Feb 18, 2020, 2:22 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.