ETV Bharat / bharat

देश के संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं युवा : सलमान खुर्शीद

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर कांग्रेस ने कहा कि आज देश के युवा में बेचैनी का माहौल है और इसीलिए वह भारत के संविधान को बचाने के लिए विरोध कर रहा है. जानें इस पर कांग्रेस का और क्या कुछ कहना है...

author img

By

Published : Dec 21, 2019, 8:26 AM IST

Updated : Dec 21, 2019, 3:27 PM IST

youth-protesting-as-they-feel-country-heading-in-wrong-direction-salman-khurshid etv bharat
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया. वह दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और विरोध कर रहे युवाओं के साथ शामिल हुए.

इस दौरान खुर्शीद ने कहा कि आज युवा सड़कों पर इसलिए उतर आए हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि देश गलत दिशा की ओर जा रहा है. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन के खिलाफ युवाओं के विरोध से ये साबित होता है कि आज देश के युवा में कितनी बेचैनी है.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि युवाओं का विरोध ये दर्शाता है कि आज युवाओं में कितनी बेचैनी है और इसलिए वह भारत के संविधान को बचाने कि लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

मीडिया से बातचीत करते सलमान खुर्शीद

उन्होंने आगे कहा कि देश के युवा को लगता है कि आज देश गलत दिशा की ओर बढ़ रहा है और वह प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह इसके लिए खुद को दोषी ठहराया नहीं देखना चाहते.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश की जनता को विश्वास में नहीं लिया. सलमान ने कहा कि सरकार कानून बना सकती है लेकिन अगर उसमें देश की जनता ही शामिल न हो तो कुछ भी मायने नहीं रखता.

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध किया जा रहा है. इस कानून को इस महीने की शुरूआत में अधिनियमित किया गया था.

आपको बता दें, इस कानून के तहत भारत के तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, बांगलादेश और अफगानिस्तान) के उन नागरिकों को भारतीय नागरिकता देते का प्रावधान किया गया है, जो अपने ही देश में धार्मिक प्रताड़ना का शिकार हुए हैं.

इस कानून के तहत केवल इस छह समुदायों के ही लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी, जिनमें हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, बौद्ध और जैन धर्म के लोग शामिल हैं. इस कानून के दायरे से मुस्लिम समुदाय के लोगों को बाहर रखा गया है, यानी वह इसके तहत भारत की नागरिकता हासिल नहीं कर सकेंगे.

Intro:"جو عوام کی آواز نہ سنے، وہ کچلا جاتا ہے"

سابق مرکزی وزیر سلمان خورشید نے مودی حکومت کو انتباہ دیا، کہا : نوجوان مظاہرین کی صاف ہے، سرکار کو ان کے جذبات کے سامنے جھک جانا چاہئے

Body:سلمان خورشید نے ایک سوال کے جواب میں کہا کہ ملک یہاں نہیں رکے گا، آج جو سڑک پر ہے، کل وہ اقتدار پر ہو سکتاہے۔ اس لئے کسی بھی ڈھانچہ پر کوئی چوٹ نہیں ہونی چاہئے۔

Conclusion:سلمان خورشید نے مزید کہا کہ جمہوریت میں تشدد کی کوئی جگہ نہیں، گاندھی کے دیش میں تشدد نہیں کیا جاسکتا ہے، اس لئے تشدد کر رہے لوگوں کو اس تحریک سے الگ ہو جانا چاہیے۔
Last Updated : Dec 21, 2019, 3:27 PM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.