विकास दुबे की कोरोना जांच आई निगेटिव, पोस्टमार्टम के लिए हरी झंडी - विकास दुबे एनकाउंटर
![विकास दुबे की कोरोना जांच आई निगेटिव, पोस्टमार्टम के लिए हरी झंडी vikas dubey](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-7966049-thumbnail-3x2-vikasddde.jpg?imwidth=3840)
13:50 July 10
हैलेट अस्पताल से जानकारी देते ईटीवी भारत संवाददाता
13:48 July 10
शहीद पुलिसकर्मी जितेंद्र पाल सिंह के पिता की प्रतिक्रिया
13:27 July 10
बुलंदशहर में कॉन्स्टेबल अजय कुमार ने दी प्रतिक्रिया
13:26 July 10
विकास दुबे मुठभेड़ की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : मायावती
12:41 July 10
यूपी एडीजी ने दी विकास दुबे के मुठभेड़ की जानकारी
यूपी एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान 3 सब-इंस्पेक्टर, 1 कांस्टेबल और 2 एसटीएफ कमांडो घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 6 आरोपी मारे गए हैं और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी के तहत 7 लोगों को जेल भेजा गया है.
प्रशांत कुमार ने बताया कि 12 वांछित अपराधी अभी भी फरार हैं.
12:38 July 10
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद सरकार पर वार, कहा- बदले की नहीं न्याय की उम्मीद करते हैं लोग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सरकार से लोग न्याय की उम्मीद करते हैं, बदले की नहीं... यही सिपाही और अपराधी में फर्क होता है.'
10:59 July 10
मध्यप्रदेश में विकास दुबे के एनकाउंटर पर सियासत, दिग्विजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया
![tweet](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/7966049_digvijay.jpg)
विकास दुबे के एनकाउंटर पर सियासत तेज हो गई है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर को लेकर सवाल किया है, उन्होंने पूछा है कि, विकास दुबे और पिछले 3-4 दिनों में हुए उसके 2 अन्य साथियों के एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है ? दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है कि, 'जिसका शक था वो हो गया. विकास दुबे का किन- किन राजनीतिक, पुलिस और अन्य शासकीय अधिकारियों से संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा. पिछले 3- 4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है, लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है ?
दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे के मध्य प्रदेश में पकड़े जाने पर भी सवाल किया. उन्होंने लिखा है कि, 'यह पता लगाना आवश्यक है कि, विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना ? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहां उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था ?
एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर तो हो गया, लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि, मध्य प्रदेश के किस नेता ने आखिर उसे यहां पर संरक्षण देकर सरेंडर करवाया था' ? एक और ट्वीट में एमपी कांग्रेस ने एनकाउंटर को लेकर सवालिया अंदाज में लिखा कि, 'मप्र के एक निजी सुरक्षा गार्ड ने जिसे पकड़ लिया, वो यूपी एसटीएफ के हथियार छीनकर भाग रहा था'.
10:38 July 10
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की विकास दुबे एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी को भागना ही था तो इसने उज्जैन में सरेंडर क्यों किया और उसकी कॉल डिटेल क्यों नहीं निकाली गई.
10:30 July 10
विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर प्रियंका गांधी ने लगाए सरकार पर आरोप
प्रियंका गांधी ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कहा,'अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षम देने वाले लोगों का क्या?'. उन्होंने कहा कि यूपी सकार अपने काम को करने में असफल रही. अलर्ट के बाद भी आरोपी उज्जैन भागने में सफल रहा. इसमें पुलिस और सरकार की मिलीभगत है.
10:16 July 10
विकास दुबे के एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया
विकास दुबे के एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है. उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जो आज विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल कर रहे हैं.
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इन लोगों ने कल गुरुवार को विकास दुबे को गिरफ्तार किए जाने पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने अपना काम किया, विकास दुबे को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया.
10:10 July 10
विकास दुबे को प्राप्त था पुलिस संरक्षण - ओम प्रकाश राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विकास दुबे को आतंकवादी बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम में सरकार की तरफ से विकास को बचाने की कवायद की गई है. उन्होंने कहा कि उसे पुलिस का संरक्षण प्राप्त था.
09:48 July 10
शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी'.
09:34 July 10
विकास दुबे एनकाउंटर पर शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने किया ट्वीट
![akhilesh tweet](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/img-20200710-wa0022_1007newsroom_1594352036_326.jpg)
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'दरअसल, ये कार नही पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है.'
09:14 July 10
विकास दुबे पर प्रतिक्रिया
कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे आज मारा गया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले विकास को लेकर यूपी एसटीएफ मध्य प्रदेश के उज्जैन से कानपुर लौट रही थी. इसी दौरान उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विकास ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां भी चलाई. पुलिस के मुताबिक जबावी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विकास को मार गिराया. इससे पहले उसे सरेंडर का मौका भी दिया गया.
कैसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर, यहां पढ़ें पूरा घटनाक्रम