ETV Bharat / bharat

उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताया है.

author img

By

Published : Nov 11, 2020, 12:04 AM IST

Updated : Nov 11, 2020, 12:47 AM IST

pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उपचुनाव के नतीजों पर कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है. बीजेपी पर पुन: विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी.

मोदी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. यह नतीजे दिखाते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तेजी से अग्रसर है. उपचुनाव के नतीजे यूपी सरकार के प्रयासों को और ऊर्जा देंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

उन्होंने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मध्य प्रदेश भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. प्रदेश की जनता का भाजपा की विकास-नीति और मोदी जी व शिवराज जी की जोड़ी में विश्वास व्यक्त के लिए धन्यवाद देता हूं.

  • उत्तर प्रदेश उपचुनावों के परिणाम भाजपा सरकार के अभूतपूर्व विकास में जनता के विश्वास को दर्शाते हैं।@narendramodi जी और @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।

    इस जीत पर श्री @swatantrabjp और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व जनता का आभार।

    — Amit Shah (@AmitShah) November 10, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनावों के परिणाम भाजपा सरकार के अभूतपूर्व विकास में जनता के विश्वास को दर्शाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है.

उन्होंने जीत के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार जताया.

Last Updated : Nov 11, 2020, 12:47 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.