ETV Bharat / bharat

गिरिराज ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

author img

By

Published : Jul 11, 2019, 9:52 PM IST

Updated : Jul 11, 2019, 11:49 PM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती आबादी पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है. साथ ही साथ उन्होंने इस मुद्दे पर चाइना का भी जिक्र किया. जानें क्या बोले गिरिराज सिंह...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कानून नहीं बना तो भारत की बढ़ती आबादी और सीमित संसाधन विस्फोटक के रूप में सामने आएंगे.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बने तो अच्छा होगा. गिरिराज सिंह ने आगे कहा, 'जब फोर लेन सड़क की जरूरत होने पर सड़क बन जाती है तो हमें आठ लेन आबादी वाली सड़क की जरूरत पड़ती है और इसके पीछे कारण होता है देश की बढ़ती आबादी. उसी तरह अस्पतालों में भी दिक्कत होती है.'

पढ़ें: अपनी मर्जी से BJP में शामिल हुए गोवा कांग्रेस के विधायक : सीएम सावंत

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'दिल्ली में जब मेट्रो बनाते हैं और जब मेट्रो चलने लगती है तो उस पर इतनी आबादी का भार पड़ जाता है कि और मेट्रो की जरूरत हो जाती है. इसलिए हमारे संसाधन सीमित हैं और दूसरी ओर जनसंख्या बढ़ रही है.'

गिरिराज सिंह ने कहा कि चाइना ने 1979 में जनसंख्या रोकने को लेकर कानून बनाया था. जिस कारण 60 करोड़ आबादी रोकने में चाइना सक्षम हुआ. आज भारत में भी ऐसे कानून की जरूरत है. लेकिन भारत में जब भी इस तरह का कानून बनाने की बात होने लगती है तो वोट के सौदागर इसे धर्म से जोड़ देते हैं.'

Intro:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की

नयी दिल्ली- केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए कानून नहीं बना तो भारत की बढ़ती हुई आबादी और भारत के सीमित संसाधन विस्फोटक के रूप में सामने आएंगे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बने तो अच्छा रहेगा

Body:उन्होंने कहा कि जब फोर लेन सड़क बनती है और जब सड़क जमीन पर बन कर तैयार हो जाती है तब तक 8 लेन आबादी वाले सड़क की जरूरत हो जाती है क्योंकि तब तक आबादी काफी बढ़ गई रहती है, उसी तरह अस्पतालों में भी दिक्कत होती है, दिल्ली में जब मेट्रो बनाते हैं और जब मेट्रो चलने लगता है तो उस पर इतनी आबादी का भार पड़ जाता है कि और मेट्रो की जरूरत हो जाती है इसलिए हमारे संसाधन सीमित हैं और दूसरी ओर जनसंख्या बढ़ रही है. बता दें आज विश्व जनसंख्या दिवस भी है

Conclusion:विराज सिंह ने कहा कि चाइना ने 1979 मेरा कानून बनाया जिसके कारण 60 करोड़ आबादी रोकने में चाइना सक्षम हुआ, आज जरूरत है भारत में ह कानून बने लेकिन वोट के सौदागर इसे धर्म से जोड़ देते हैं धर्म से जोड़ने से देश का नुकसान होगा
Last Updated : Jul 11, 2019, 11:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.