ETV Bharat / bharat

रूस विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए मॉस्को पहुंचा भारतीय सैन्य दल

द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की विजय की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 24 जून को रेड स्क्वायर परआयोजित सैन्य परेड में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल मॉस्को पहुंच गया है. भारतीय सैन्य दल में 75 जवान शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर...

author img

By

Published : Jun 20, 2020, 6:54 AM IST

Updated : Jun 20, 2020, 1:28 PM IST

russian parade
रूस विजय दिवस परेड

नई दिल्ली : द्वितीय विश्व युद्ध में रूस की विजय की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 24 जून को मॉस्को में रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड होगी. इसमें भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की एक त्रिकोणीय सेवा शुक्रवार को मॉस्को के लिए रवाना हुई. इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ट्राई-सर्विस कंटिंजंट में 75 जवान शामिल हैं.

रक्षा मंत्रालय (सेना) के अतिरिक्त निदेशालय के महाप्रबंधक (सार्वजनिक सूचना) ने ट्वीट कर बताया कि 75 जवानों की टुकड़ी 24 जून 2020 को रेड स्क्वायर पर मार्च करेगी, जो कोविड चुनौतियों के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित है.

सेना ने कहा कि त्रिकोणीय सेवा दल का नेतृत्व एक कर्नल रैंक के अधिकारी द्वारा किया जाएगा और इसमें तीनों सेवाओं के सभी रैंकों के 75 जवान शामिल होंगे.

रूसी मीडिया के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के कारण रूस ने नौ मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर होने वाली इस सैन्य परेड को स्थगित कर दिया था.

पढ़ें- 26/11 मुंबई हमले का साजिशकर्ता तहव्‍वुर राणा दोबारा गिरफ्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने 26 मई को संयुक्त वीडियो कांफ्रेंस में घोषणा की थी कि प्रत्याशित विजय परेड 24 जून को मास्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस तिथि को इसलिए चुना गया क्योंकि 24 जून का दिन था जब 1945 में बर्लिन पर फतह के बाद विजेताओं की रेड स्क्वायर पर प्रसिद्ध ऐतिहासिक परेड हुई थी.

Last Updated : Jun 20, 2020, 1:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.