ETV Bharat / bharat

30 अक्टूबर : आज ही के दिन यूएन का सदस्य बना था भारत, जानिए रोचक तथ्य

author img

By

Published : Oct 30, 2020, 4:22 PM IST

Updated : Oct 30, 2020, 6:24 PM IST

देश दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख में कई अहम घटनाएं हुई हैं. भारत के इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन काफी अहम है. इस दिन भारत यूएन का सदस्य बना था. इसके अलावा रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई.

30 अक्टूबर
30 अक्टूबर

नई दिल्ली : इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन बहुत अहम है. आज के ही दिन 1945 में भारत यूएन का सदस्य बना था. भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ली थी.

1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना. भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली.

पिछले दिनों यूएन की 75वें वर्षगांठ के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा था कि भारत द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र के 50 संस्थापक सदस्यों में से था. उसके बाद से काफी बदल गया है. उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र 193 सदस्य देशों को साथ लाता है.

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में भारतीयों का योगदान बहुत अहम रहा है. कई भारतीय संयुक्त राष्ट्र में अहम पदों पर रह चुके हैं. वर्तमान में भी आठ भारतीय ऐसे हैं, जो यूएन में उच्च पदों पर कार्यरत हैं. आरकोट रामासामी मुदलियार पहले भारतीय थे, जो आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के अध्यक्ष बने थे.

आरकोट रामासामी मुदलियार सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधि थे, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ था. मुदलियार को 1946 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के पहले अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ था.

यह भी पढ़ें- एक नजर संयुक्त राष्ट्र में अहम पदों पर रहे भारतीयों पर...

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में अवर-महासचिव और सहायक महासचिव के स्तर पर आठ भारतीय पदस्थापित हैं. भारतीय मूल की अनिता भाटिया यूएन वीमेन की उपकार्यकारी निदेशक हैं.

इसके अलावा भारत ने अन्य देशों की तुलना में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सर्वाधिक योगदान दिया है. भारत संयुक्त राष्ट्र का संस्थापक सदस्य रहा है. 75 साल के इतिहास में भारत का योगदान किसी भी अन्य देशों के मुकाबले अधिक रहा है. 1948 से दुनिया भर में स्थापित 71 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में से 49 अभियानों में 2,44,500 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपनी सेवाएं दी हैं.

india at un
यूएन में भारत की भूमिका

इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन कुछ नकारात्मक घटनाओं के लिए भी जाना जाता है. 2008 में असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना भी दर्ज है. राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. देश का यह शांत और हरा भरा इलाका धमाकों की आंच से झुलसकर रह गया. राज्य के कोकराझाड़ जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर, बोंगाईगांव में तीन तथा बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए थे.

देश दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

  • 1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया. हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए.
  • 1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन.
  • 1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म.
    30 अक्टूबर का इतिहास.
    30 अक्टूबर का इतिहास.
  • 1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला. यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था.
  • 1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई.
  • 1974 : मोहम्मद अली ने जार्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता.
  • 1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया.
  • 2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु .

Last Updated : Oct 30, 2020, 6:24 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.