ETV Bharat / bharat

BJP ने तीन राज्यों के बदले अध्यक्ष, विष्णुदत्त शर्मा को मध्य प्रदेश की कमान

author img

By

Published : Feb 15, 2020, 4:32 PM IST

Updated : Mar 1, 2020, 10:41 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं. वह वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं. इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है. पढ़ें पूरी खबर..

जेपी नड्डा
जेपी नड्डा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं. वह वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं. इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है.

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की.

विज्ञप्ति के अनुसार, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.'

वह देश भाजपा राकेश सिंह की जगह लेंगे. सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं. उन्हें केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है.

राज्य के राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा था कि राकेश सिंह को फिर से मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है. उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में पिछले महीने अपने लोकसभा क्षेत्र जबलपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया था.

हालांकि, भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए शर्मा को चुना. पार्टी के इस कदम ने भाजपा के कई नेताओं को आश्चर्यचकित किया है.

ये भी पढ़ें- गिरिराज की टिप्पणी से नड्डा नाराज, पार्टी ने दी 'हिदायत'

विष्णु दत्त शर्मा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में वी डी शर्मा के नाम से जाने जाते हैं. वह संघ के करीबी माने जाते हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी. एबीवीपी को 1990 के दशक में मध्यप्रदेश में मजबूत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है.

शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं. वह वर्ष 2013 में भाजपा में आए.

इस पद पर उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश में दूसरा महत्वपूर्ण पद ब्राह्मण नेता को सौंपा है. इससे पहले पार्टी ने गोपाल भार्गव को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है.

Last Updated : Mar 1, 2020, 10:41 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.