यूजर चार्ज के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, निगम के महापौर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप - महापौर पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-13076667-thumbnail-3x2-im.jpg)
जगदलपुर नगर निगम (Jagdalpur Municipal Corporation) के जन प्रतिनिधियों द्वारा शहर में विकास कार्य के नाम पर किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर गुरुवार को निगम के विपक्षी पार्षदों ने उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. शहर के सीरासार चौक में धरने पर बैठे भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक जनता से किये वायदे निगम सरकार पूरी नहीं करती है, तब तक आंदोलन चरण बद्ध जारी रहेगा. निगम के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के नेताओं ने निगम के महापौर और निगम अध्यक्ष पर कोरोनाकाल में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. साथ ही यूजर चार्ज में मनमानी रकम बढ़ाकर शहर की जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप भी लगाया है.